दुर्ग। नगपुरा में मंगलवार को नई पुलिस चौकी का शुभांरभ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। नई पुलिस चौकी खुलने से ग्राम नगपुरा के साथ ही भेड़सर, दमोदा, खुर्शीडीह, खुरसुल एवं बोरई के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के ग्रामवासीयो की विगत कई वर्षों से पुलिस चौकी की मांग थी। क्षेत्रवासियों की मांग को गृहमंत्री ने गम्भीरता से लिया और लंबित मांग को मूर्त रूप देते हुए नगपुरा को पुलिस चौकी का दर्जा दिया । शुभारंभ कार्यक्रम में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव व पुलिस महकमे के आला अधिकारी व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नियमानुसार गृहमंत्री को थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने क्षेत्र के लोगो बधाई देते हुऐ कहा की मेरा उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक के लोगों को मूलभूत सुविधा और समस्या को दूर करना। उन्होंने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में लगातार विकास कार्य किया जा रहा है और आगे भी निरंतर होता रहेगा। ग्रामीणों को भी उम्मीद है कि चौकी के खुलने से अवैध शराब सहित कई आपराधिक गतिविधियों में कमी आएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही शालनी यादव ग्राम नगपुरा में नवीन पुलिस चौकी खुलवाने पर मंत्री का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष केशशिल्प कल्याण बोर्ड नंदकुमार सेन, अध्यक्ष माटी कला बोर्ड बालम चक्रधारी, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख,सभापति जिला पंचायत योगिता चंद्राकार, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत झमित गायकवाड़,जनपद सदस्य सरस्वती सेन, जनपद सदस्य भाना बाई ठाकुर, सरपंच नगपुरा भूपेंद्र रिगरी, सरपंच बोरई पदमा बाई साहू ,सरपंच पोटिया उत्तम साहू, सागर देशमुख, इतवारी निषाद, कृष्णा देवांगन, राजेंद्र रजक, अजीत यादव, लाल जी गुप्ता, कैलाश सिन्हा, ताम्रध्वज सिन्हा, धनराज धनकर, सुरेश निर्मलकर, पुरुषोत्तम मंडाले, नंदकुमार देशमुख, मन्नू देशमुख, प्यारे साहू, सुरेश सिन्हा, नागेश्वर चौहान आदि उपस्थित रहे।




