ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Birthday Gift: सचिन को मिलने वाला है खास सम्मान, जिस मैदान पर खेला पहला और आखिरी मैच वहीं लगेगा स्टैच्यू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

Birthday Gift: सचिन को मिलने वाला है खास सम्मान, जिस मैदान पर खेला पहला और आखिरी मैच वहीं लगेगा स्टैच्यू

By Om Prakash Verma
Published: February 28, 2023
Share
Birthday Gift: Sachin is going to get a special honor, the statue will be installed on the ground where the first and last match was played
Birthday Gift: Sachin is going to get a special honor, the statue will be installed on the ground where the first and last match was played
SHARE

sports डेस्क/मुंबई (एजेंसी)। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को 50वें जन्मदिन पर खास तोहफा मिलने वाला है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनका स्टैच्यू लगाया जाएगा। सचिन के संन्यास के 10 साल बाद उन्हें यह खास सम्मान मिल रहा है। सचिन ने अपने करियर का आखिरी मैच इसी मैदान पर खेला था और यहीं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। सचिन के स्टैच्यू का अनावरण 23 अप्रैल को उनके 50वें जन्मदिन या इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप के दौरान हो सकता है।

सचिन का स्टैच्यू कहां लगाया जाएगा यह खुद सचिन ने ही तय किया है। इसके लिए वह पत्नी अंजली के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले भी स्टेडियम में थे।

#WATCH | Mumbai: On his life-size statue being erected inside Wankhede stadium by MCA, Cricket legend Sachin Tendulkar says, "Pleasant surprise. My career started here. It was a journey with unbelievable memories. Best moment of my career came here when we won 2011 World Cup…" pic.twitter.com/OAHPP7QkSB

— ANI (@ANI) February 28, 2023

सचिन ने अपने स्टैच्यू को लेकर कहा कि यह उनके लिए सुखद तोहफा है। उन्हें इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था और वह खुद स्टैच्यू की बात सुनकर हैरान हैं। सचिन ने बताया कि इसी मैदान पर उनका करियर शुरू हुआ और कई कभी न भूलने वाली यादें उन्हें मिलीं। उनके करियर का सबसे सुखद लम्हा साल 2011 में आया, जब टीम इंडिया ने विश्व कप अपने नाम किया। सचिन ने यह भी बताया कि उनके कोच रमाकांत आचरेकर ने इसी मैदान पर क्रिकेट के प्रति उनके अंदर अलग रुचि जगाई थी और वह इस खेल में अपना करियर बनाने के लिए तन मन से जुट गए थे। इसी वजह से यह मैदान उनके लिए खास है और यहां पर स्टेच्यू लगना बड़ी बात है।

वानखेड़े में पहला स्टैच्यू
वानखेड़े के स्टेडियम में पहली बार किसी खिलाड़ी का स्टैच्यू लगाया जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में पहले से ही सचिन का नाम का एक स्टैंड है। भारत में खिलाडिय़ों के ज्यादा स्टैच्यू नहीं हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर सीके नायडू के तीन स्टैच्यू अलग-अलग स्टेडियम में हैं। पहला स्टैच्यू विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में है, दूसरा आंध्र और तीसरा स्टैच्यू इंदौर के होल्कर स्टेडियम में है। हालांकि, कई खिलाडिय़ों के वैक्स स्टैच्यू हैं और उनके नाम पर स्टैंड भी हैं। कई दिग्गज खिलाडिय़ों के स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में भी हैं।

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का एक स्टैच्यू मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हैं। वॉर्न ने इसका अनावरण 2011 में किया था। अब भारत के लिए 200 टेस्ट, 463 वनडे और एक टी20 खेलने वाले सचिन भी अपने स्टेच्यू का अनावरण करेंगे। सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34,357 रन भी उनके ही नाम हैं।

#WATCH | On his life-size statue being erected inside Wankhede stadium,Sachin Tendulkar says, "…My career started from this ground. My life's biggest cricketing moment was in 2011 when we won World Cup, last game I played in 2013.All big moments, most of them, happened here…" pic.twitter.com/lRF90cXG9z

— ANI (@ANI) February 28, 2023

क्लब हाउस के सामने लगेगा स्टैच्यू
सचिन ने बताया कि उनका स्टैच्यू क्लब हाउस के ठीक सामने लगाया जाएगा। वह जगह काफी साफ सुथरी है और जब लोग मैच देखने के लिए आएंगे और जाएंगे तो वह स्टैच्यू के पास से गुजरेंगे। इसी वजह से उसे क्लब हाउस के सामने लगाया जाएगा। इसके साथ ही सचिन ने इस मैदान से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि अंडर-15 के पहले मैच से लेकर पहले रणजी मैच और भारत के लिए आखिरी मैच तक सभी अहम मुकाबले उन्होंने इसी मैदान पर खेले। उनके जीवन का सबसे बड़ा पल 2011 विश्व कप जीतना रहा है और उन्होंने यह खुशी भी इसी मैदान में हासिल की। इसी वजह से यह मैदान उनके लिए खास है। इसके साथ ही सचिन ने स्टैच्यू लगाने का फैसला करने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया।

Breaking News : डबल मर्डर से दहली राजधानी, दो घंटे के भीतर दो युवकों की हत्या, गैंगवार में गई दोनों की जान
CG Crime : बच्चों के सामने पति ने टंगिया मारकर की पत्नी की हत्या, खुद ही दी पुलिस को सूचना
छत्तीसगढ़ के 30 छात्र-छात्राएं आज यूक्रेन से लौटे, अब तक 69 की हुई सकुशल वापसी
बकरे का मांस खाने से गई शख्स की जान, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने … जानिए क्या है माजरा
दुर्ग विधायक अरुण वोरा के शब्दों में जाने बाबूजी के अंतिम तीन दिन: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फाइलें निबटाते रहे बाबूजी… तबियत बिगड़ी तो अस्पताल जाने से पहले मां से हाथ मिलाया …. फिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महादेव बुक के सरगना सद्दाम व उसके साथियों पर धोखाधड़ी का केस, दूसरे के नाम से खाता खुलवाया… पीड़ित पहुंचा थाने
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 136 # 28 February 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?