ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : 24 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, जामुल के ढौर मिली थी महिला की लाश… हैरान कर देगी हत्या की वजह
Share
Notification Show More
Latest News
16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
September 30, 2026
ग्रामीणों को गांव में ही जांच और उपचार की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ
September 30, 2026
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
September 30, 2026
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : 24 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, जामुल के ढौर मिली थी महिला की लाश… हैरान कर देगी हत्या की वजह

By Mohan Rao Published February 24, 2023
Share
आरोपी से पूछताछ करते एसपी अभिषेक पल्लव
SHARE

भिलाई। ग्राम ढौर के खार में गुरुवार को मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी निकला। दरअसल मृतक महिला के प्रेमी की एक और प्रेमिका है। मृतका से मेलजोल के कारण उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। एक प्रेमिका का नाराजगी दूर करने दूसरी प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के पहले आरोपी ने मृतका से शारीरिक संबंध भी बनाया था। बहरहाल जामुल पुलिस ने 24 घंटे में ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें गुरुवार सुबह 9.30 बजे जामुल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ढौर के खार में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद जामुल पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, जहां अज्ञात महिला का शव पड़ा था। शव सड़ चुका था और देखकर लग रहा था कि तीन से चार दिन पुराना है। पुलिस ने हत्या की आशंका को लेकर जांच शुरू की। इसके बाद जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक याकुब मेमन के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अज्ञात महिला के पहचान का प्रयास शुरू किया गया।

इस बीच मृतक महिला का शिनाख्त मधुबाला जांगड़े (43) निवासी घासीदास नगर के रूप में हुई। मृतका के परिजनो एवं उसके पति से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका मधुबाला जागड़े का राजीव नगर निवासी जितेन्द्र वर्मा से प्रेम संबंध था। जितेन्द्र वर्मा मृतका मधुबाला को रोज शाम को उसकी दुकान से घर छोड़ता है। इसी सूचना के आधार पर जितेन्द्र वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या की बात मान ली।

दूसरी प्रेमिका थी नाराज, इसलिए कर दी हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो बताया उससे पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल आरोपी जितेन्द्र वर्मा का एक अन्य महिला से भी प्रेम संबंध था। मधुबाला से मिलना जुलना उसे पसंद नहीं आया और उसने आरोपी से बातचीत करना छोड़ दिया था। इस वजह से वह काफी परेशान रहने लगा और मधुबाला को मारने का प्लान बना लिया। इसके बाद आरोपी जितेन्द्र वर्मा 20 फरवरी 2023 की शाम लगभग 7 बजे रोज की तरह मृतिका मधुबाला जागड़े को उसकी दुकान के पास से अपनी महिला मित्र की स्कूटी में बिठाकर घुमाने के बहाने ग्राम ढौर की तरफ ले गया। यहां के खार में ले जाकर पहले तो मृतका मधुबाला से शारीरिक संबंध बनाया फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को वहीं छोड़कर अपने घर आ गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई में जामुल थाना प्रभारी एम याकुब मेमन, सहायक उप निरीक्षक कुलेश्वर चंद्राकर, प्रधान आरक्षक विजय कुमार साहू, रविन्द्र बंजारे, आरक्षक संजय मनहरे, महेश बंछोर, अमित सिंह, जी. सामुएल की भूमिका सराहनीय रही।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

Mohan Rao February 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार दंपति घायल, 10 माह के मासूम की गई जान… शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
Next Article दुर्ग जिले में हो रही है रंगीन फूलगोभी की खेती, पीली व गुलाबी फूलगोभी की यह किस्म है काफी फायदेमंद

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?