ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : बिना अनुमति निर्माण पर गिरी निगम की गाज, 8 जगह भवनों को निगम ने किया सील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : बिना अनुमति निर्माण पर गिरी निगम की गाज, 8 जगह भवनों को निगम ने किया सील

By Mohan Rao
Published: February 21, 2023
Share
सीलिंग की कार्रवाई करती भिलाई निगम की टीम
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत अनाधिकृत विकास व निर्माण को लेकर इन दिनों सर्वे किया जा रहा है। ऐसे निर्माण को नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए नोटिस भी थमाया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद भी नियमितीकरण नहीं कराने वालों पर भिलाई निगम कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भिलाई निगम ने ऐसे 8 स्थानों पर सील बंद कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में बड़े होटल एवं संस्थान, भवन और दुकान भी शामिल है। निगम अमले ने नेहरू नगर जोन अंतर्गत दो स्थानों पर, वैशाली नगर जोन अंतर्गत 4 स्थानों पर तथा शिवाजी नगर जोन अंतर्गत 2 स्थान पर नियमितीकरण नहीं कराने वालों पर कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान, संस्थान, भवन को सील बंद किया गया।

उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण कराने के लिए सर्वे करने, शिविर लगाने तथा नोटिस जारी कर नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके परिपालन में समस्त जोन क्षेत्र में नियमितीकरण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। आज निगम प्रशासन की टीम होटल वत्स पहुंची यहां बेसमेंट में बने हुए 2 अलग-अलग स्टोर रूम को सील किया तथा नजदीक में बने वत्स के दूसरे होटल में निर्मित पार्टी हॉल, जिसमें विवाह एवं जन्मोत्सव से संबंधित कार्यक्रम होते थे इसे भी पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सील बंद कर दिया। वैशाली नगर जोन क्रमांक 2 क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर क्षेत्र में नियमितीकरण नहीं कराने वाले चार भवन को निगम ने सील कर दिया। इसी प्रकार से शिवाजी नगर जोन क्रमांक 4 क्षेत्र में सपना टॉकीज पावर हाउस के समीप की 2 दुकान को नियमितीकरण नहीं कराने पर सील किया गया।

सीलिंग की सूचना पर पहुंचे नियमितीकरण के लिए पहुंचे निगम
निगम की टीम अनाल होंडा एवं होटल सेंट्रल पार्क के अनधिकृत निर्माण को भी सील बंद करने की कार्यवाही के लिए निकली थी, सूचना पाते ही इन दोनों संस्थान के संचालक नियमितीकरण कराने के लिए निगम दफ्तर पहुंच गए तथा नियमितीकरण के लिए कर आवेदन दिया। इस वजह से इन दोनों संस्थानों पर कार्यवाही को रोक दिया गया। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर आज की कार्रवाई में जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, येशा लहरे, पूजा पिल्ले, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील निमाड़े, बालकृष्ण नायडू, जगदीश तिवारी, भवन अनुज्ञा विभाग से दौलत चंद्राकर आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

भिलाई निगम के द्वारा बारंबार लोगों से अनाधिकृत विकास व निर्माण के तहत भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण, मिली हुई स्वीकृति के विपरीत निर्माण, आवासीय प्रयोजन में व्यवसायिक निर्माण या बिना स्वीकृति के निर्माण का नियमितीकरण कराने की अपील की जा रही है, इसके लिए शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए नोटिस भी दिया जा रहा है। बावजूद इसके गंभीरता से नहीं लेने वाले भवन, संस्थान आदि को सील बंद करने की कार्रवाई की जा रही है, आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। नियमितीकरण कराने की अधिक जानकारी के लिए भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता शहबाज अहमद के मोबाइल नंबर 9399414300 पर संपर्क किया जा सकता है तथा मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में नियमितीकरण के आवेदन किए जा सकते हैं।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत राज्य के 20 जिलों में पपीते की खेती से लाभान्वित हो रहे किसान
वंदेभारत में यात्री को छोड़ने पहुंचा शख्स चढ़ गया कोच में और चल पड़ी ट्रेन…. लगा इतने हजार का चूना
अब FATF में पाक भुगतेगा अंजाम! ‘आतंक के आका’ को कहीं का नहीं छोड़ेगा भारत
शास्त्री अस्पताल के मरीजों को बांटे फल, गरीबों को दिया भोजन…. भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने कुछ इस तरह से मनाया सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन
दिल्ली में दबोचा गया जैश आतंकी, भगवा कपड़ों में जाकर यति नरसिंहानन्द की हत्या की थी साजिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में शुरू हो रहा 150 बिस्तरों का एसएमसी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, सीएम बघेल कल करेंगे शुभारंभ
Next Article एसडीएम कोर्ट से भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को जारी होगा नोटिस, तय समय से ज्यादा की लीज देने का मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?