‘आरआरआर’ फिल्म के लिए दुनियाभर में फैले सिनेमाप्रेमियों की तारीफ पाने वाली साउथ सुपरस्टार राम चरण किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। जहां एक तरफ अभिनेता जल्द ही पिता बनने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ ऑस्कर्स 2023 की रेस में शामिल है। ऐसे में राम चरण का सुर्खियां बटोरना लाजमी है। इसी बीच हाल ही में अभिनेता को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। लेकिन सबका ध्यान अगर किसी चीज ने खींचा था, तो वह राम चरण से गायब उनकी चप्पल थी।


राम चरण को हाल ही में ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका जाते हुए देखा गया। अभिनेता को हैदराबाद हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया था, लेकिन दिलचस्प बात यह थी कि इस दौरान राम चरण नंगे पैर थे। सुपरस्टार का यह नंगे पैर चलते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वायरल होते इस वीडियो में राम चरण को ब्लैक कलर के कुर्ते-पजामे में नंगे पैर देखा वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए थे। लेकिन राम चरण के इस तरह नंगे पैर होने के पीछे एक खास वजह है।
दरअसल, अभिनेता हर साल अयप्पा दीक्षा लेते हैं। केरल के सबरीमाला मंदिर में जाने से पहले एक व्यक्ति को इस रस्म का पालन करना होता है। भक्तों को 48 दिन तक उपवास का पालन करने के लिए भी कहा जाता है। इस समय राम चरण ने अयप्पा दीक्षा ली है, इसलिए अभिनेता को 48 दिन तक ऐसे ही रहना होगा। राम चरण हर साल इस रस्म का पालन करते हैं। आपको बता दें, ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ को ऑस्कर 2023 में सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नामांकित किया गया है। यह अवॉर्ड 12 मार्च को अमेरिका में आयोजित किया जाने वाला है।




