ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एशिया कप को लेकर अफरीदी ने दिया बयान, कहा- बीसीसीआई के सामने आईसीसी भी कुछ नहीं कर पाएगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

एशिया कप को लेकर अफरीदी ने दिया बयान, कहा- बीसीसीआई के सामने आईसीसी भी कुछ नहीं कर पाएगा

By Om Prakash Verma
Published: February 16, 2023
Share
एशिया कप को लेकर अफरीदी ने दिया बयान, कहा- बीसीसीआई के सामने आईसीसी भी कुछ नहीं कर पाएगा
एशिया कप को लेकर अफरीदी ने दिया बयान, कहा- बीसीसीआई के सामने आईसीसी भी कुछ नहीं कर पाएगा
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/लाहौर (एजेंसी)। पाकिस्तान से आगामी एशिया कप की मेजबानी छिनी जानी तय है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया है। साथ ही एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि एशिया कप इस बार तटस्थ मैदान पर खेला जाएगा। इसे लेकर पाकिस्तान ने नाखुश है। अगले महीने इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बड़ा बयान दिया है।

पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट ने कहा है पीसीबी इस मामले को लेकर आईसीसी के पास जाए। आईसीसी को इस मामले में कुछ करना चाहिए। अब अफरीदी ने कहा है कि बीसीसीआई के सामने आईसीसी भी कुछ नहीं कर पाएगा। अफरीदी ने ‘समा टीवी से कहा, ‘क्या भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा? क्या हम भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का बहिष्कार करेंगे? मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन हमें किसी न किसी बिंदु पर स्टैंड लेने की जरूरत है।

अफरीदी ने क्या-क्या कहा?
अफरीदी ने आगे कहा, ‘इस मामले में आईसीसी की भूमिका अहम हो जाती है। उन्हें आगे आना चाहिए, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि बीसीसीआई के सामने आईसीसी भी कुछ नहीं कर सकता है। अफरीदी ने कहा कि बीसीसीआई ऐसा इसलिए कर सकता है क्योंकि उसने अपने आप को काफी मजबूत बनाया है।

अफरीदी ने पीसीबी पर तंज कसते हुए कहा, अगर कोई अपने पैरों पर खड़ा होने में असमर्थ है तो उसके लिए इस तरह मजबूत निर्णय लेना आसान नहीं है। उन्हें बहुत सी चीजों को देखना होगा। भारत अगर आंखें दिखा रहा है, तो उसके पीछे यह बात है कि उसने खुद को इतना मजबूत बना लिया है।

मियांदाद ने भी दिया था विवादित बयान
एशिया कप के मामले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने कहा था, मैं तो पहले भी कहता था, नहीं आते तो भाड़ में जाएं। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। अपने इस बयान पर मियांदाद ने बाद में सफाई भी दी थी। मियांदाद ने कहा कि उनके कहने का मतलब गलत निकाला गया। उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि भाड़ का मतलब क्या होता है? अगर आपको यहां नहीं खेलना है तो मत खेलो। इससे हमें कोई परेशानी नहीं है। अगर आप इस मसले पर दोनों देशों के खिलाडिय़ों से पूछेंगे तो वो कहेंगे कि दोनों टीमों के बीच मैच होनी चाहिए। इसका फायदा दोनों देशों को होगा।

मियांदाद ने आगे कहा था, भारत को अगर ऐसा लगता है कि उनके पाकिस्तान नहीं आने से कोई फर्क पड़ेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। पाकिस्तान ने क्रिकेट से लेकर हॉकी तक में कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। दुनिया भर में पड़ोसी आपस में खेलते हैं।

खुशियों की मिठास घोलती महतारी योजना… बाजार में रौनक, महिलाओं में उत्साह और घर परिवार में खिले चेहरे
आत्मनिर्भर बनाने के साथ भारत के निर्माण की नींव डालने वाला बजट-राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय
मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद
चाइनीज मांजा बेचने वालों पर भिलाई निगम की कार्रवाई, दुकानदारों से वसूला जुर्माना
उड़िया समाज के परिवारिक मिलन में दिखा उत्साह… महिलाओं ने भी गोली,चम्मच,कुर्सी दौड़ में लिया हिस्सा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जॉर्जिया एंड्रियानी ने सिजलिंग बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर दिए पोज, फैंस हुए दीवाने…
Next Article क्या साबुन से सिर धोना सुरक्षित है? जानिए इसके बारे में सबकुछ…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?