ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज…

By Sonu Sahu
Published: February 15, 2023
Share
SHARE

फेफड़े शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। हालांकि, कुछ संक्रमण और बीमारी के साथ-साथ बढ़ती उम्र के कारण फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है। इस वजह से शरीर को ढंग से ऑक्सीजन न मिलने, सांस फूलने और कई फेफड़ों संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आइए आज हम आपको पांच ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिनका नियमित अभ्यास फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर करने में मदद कर सकता है।

Contents
  • बैलून एक्सरसाइज
  • लिप ब्रीथिंग एक्सरसाइज
  • एरोबिक्स एक्सरसाइज
  • माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज
  • डायाफ्रामिक ब्रीथिंग

बैलून एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज भी फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में काफी मदद कर सकती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने मुंह से गुब्बारे फुलाने होंगे। दरअसल, गुब्बारा फुलाने के दौरान गहरी सांस लेते है, जिसकी वजह से फेफड़ों में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है और शरीर में ब्लड ऑक्सीजन की कमी नहीं होती हैं। इसके अतिरिक्त, इस एक्सरसाइज से पसलियों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

लिप ब्रीथिंग एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को आप टीवी देखते-देखते या फिर कोई भी काम करते समय कर सकते हैं। लिप ब्रीथिंग करने के लिए नाक से सामान्य तरीके से सांस लें। इसके बाद होंठों से सांस को इस तरह धीरे-धीरे छोड़ें जैसे कि केक पर लगी मोमबत्तियों को बुझाने के लिए फूंक मारी जाती है। इस क्रम को आप पांच से छह बार या फिर अपनी सुविधानुसार दोहरा सकते हैं। इस एक्सरसाइज से फेफड़े और हृदय के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

एरोबिक्स एक्सरसाइज

एरोबिक्स एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होती है, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह भी अच्छा होता है। इसके अलावा यह एक्सरसाइज हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। एरोबिक एक्सरसाइज में आप अपने वर्कआउट रूटीन में स्विमिंग, रनिंग, जॉगिंग, साइकिलिंग और वॉकिंग आदि को शामिल कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को रोजाना 20-30 मिनट तक करने से आपको फेफड़ों संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज

माउंटेन क्लाइंबर के लिए सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठें, फिर अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर सीधा कर लें। इसके बाद अपने दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और इसे अपनी छाती की ओर लाएं। इसके बाद इसे सीधा करें। जब आप दाएं पैर को सीधा करें और अपने बाएं पैर के घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं। कुछ मिनट तक ऐसे ही पैरों को चलाते रहें।

डायाफ्रामिक ब्रीथिंग

इस एक्सरसाइज के लिए किसी समतल और शांत जगह पर सीधे बैठ जाएं या फिर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपना एक हाथ सीने पर और दूसरा पेट पर रखें। इसके बाद नाक से सामान्य तरीके से ऐसे सांस लें कि पेट ज्यादा से ज्यादा अंदर की ओर सिकुड़े और फिर धीरे-धीरे नाक से सांस छोड़ें। इस एक्सरसाइज को एक से दो मिनट दोहराने के बाद सामान्य हो जाएं।

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आम आदमी पार्टी के कुलदीप होंगे मेयर
Bhilai Breaking : सेक्टर-4 सर्वेश्वर धाम मंदिर में चोरी, दानपेटियां को तोड़कर लाखों रुपए ले गए बदमाश
गंदे पानी से परेशान टाउनशिप की जनता… सेल चेयरमेन का विरोध करेगी युवा कांग्रेस
आईपीएल 2021 के बाकी 31 मैच युएई में: 19 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट… 15 अक्तूबर को फाइनल
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बच्चों से कराया नए स्कूल परिसर का लोकार्पण, बच्चों में दिखी खुशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: उदारता से संकीर्णता की ओर
Next Article देश की सुरक्षा को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, आईटीबीपी की सात नई बटालियन को मंजूरी देश की सुरक्षा को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, आईटीबीपी की सात नई बटालियन को मंजूरी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?