ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: उदारता से संकीर्णता की ओर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: उदारता से संकीर्णता की ओर

By Om Prakash Verma
Published: February 15, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारत एक उदार देश है. एक राष्ट्र को वहां की अवाम का पुरुषार्थ गढ़ता है। देश की आजादी में, आजादी के बाद देश को मजबूत करने में सभी का बराबर का योगदान रहा है। यह हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। दबी जुबान से भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग काफी समय से उठ रही है। पर अब जबकि केन्द्र में भाजपा की पूर्णबहुमत की सत्ता है तब संघ अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने की अंतिम कोशिश करेगा, इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए. यह कोशिश पहले क्यों नहीं की गई? इसका जवाब रोचक हो सकता है। 2019 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को अब तक का सबसे अधिक 37.43 प्रतिशत वोट मिला। भाजपा ने 303 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें हासिल की। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए का कुल वोट शेयर 45 प्रतिशत था। यह भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत थी. यहां तक पहुंचने में भाजपा ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। 1980 में जनता पार्टी में जनसंघ का विलय हो गया और भाजपा अस्तित्व में आया। 1984 के चुनाव में भाजपा ने लोकसभा की दो सीटें जीतकर अपना खाता खोला. भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी और 1989 में पार्टी 86 सीटों तक पहुंच गई। आडवाणी के श्रीराम मंदिर रथयात्रा के बाद 1991 में पार्टी ने 120 सीटों पर जीत हासिल कर ली। इसके बाद 1998 में भाजपा ने 182 सीटें जीत लीं। कारगिल युद्ध के बाद 1999 के आम चुनाव में भाजपा ने इसे कायम रखा। इस जीत पर विराम लगा 2004 में जब भाजपा की सीटें घटकर 138 हो गईं। 2009 में हुए चुनाव में उसकी सीटें कुछ और कम होकर 116 रह गईं। पर 2014 के चुनाव में उसने सूद समेत इसकी वसूली की और 282 सीटों पर जीत हासिल कर ली। यह कुल सीटों का 52 प्रतिशत था। 2019 के चुनाव में यह आंकड़ा 303 तक जा पहुंचा। केन्द्र में भले ही भाजपा का डंका बज रहा हो पर राज्यों के बारे में भी यही बात नहीं कही जा सकती। भाजपा के हाथ से पंजाब, हिमाचल, दिल्ली एमसीडी और छत्तीसगढ़ निकल गया. छत्तीसगढ़ में स्थिति सबसे खराब है। इसलिए वोटों का ध्रुवीकरण यहां जरूरी है। इसी साल दिसम्बर में छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं। 2024 में आम चुनाव भी होने हैं. इससे पहले कि केन्द्र में समीकरण बिगड़े हिन्दू राष्ट्र का एजेंडा निकालने का यही माकूल वक्त है. अब तक नेपाल विश्व का एकमात्र घोषित हिन्दू राष्ट्र था जिसे 2008 में धर्मनिरपेक्ष घोषित कर दिया गया। भारत में संत हिन्दू राष्ट्र के संविधान का मसौदा तैयार कर रहे हैं। वैसे दुनिया में घोषित तौर पर 27 इस्लामिक और 13 ईसाई देश हैं। अमरीका, फ्रांस, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया और भारत सहित 106 देश धर्म निरपेक्ष हैं। ब्रिटेन के 39 प्रतिशत लोग किसी भी धर्म को नहीं मानते।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 14 मरीजों की मौत, 853 नए संक्रमितों की पुष्टि
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को मिली जमानत
Bhilai Breaking : पावर हाउस फ्लाईओवर के नीचे मिला युवक का शव, मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत की आशंका
क्षमा मांगने से बड़ा क्षमा करने वाला होता है, दिंगबर जैन समाज में शुरू हुआ दशलक्षण महापर्व, पहले दिन उत्तम क्षमाधर्म का पूजन
अविवादित नामांतरण और बंटवारों के प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय सेना में भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के युवा करें 8 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, कल से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
Next Article फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?