ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर जिले में अपार संभावना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर जिले में अपार संभावना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By Om Prakash Verma
Published: February 13, 2023
Share
पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर जिले में अपार संभावना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर जिले में अपार संभावना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

जशपुर का प्राकृतिक सौन्दर्य और मौसम खुशनुमा
मुख्यमंत्री ग्राम मयाली में आयोजित युवा महोत्सव 2023 में हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले को 230.70 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात दी
स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे हैं, बेहतर कार्य
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम मयाली में आयोजित युवा महोत्सव 2023 के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुन्दर है। यहां का मौसम बहुत ही खुशनुमा है और यहां का मयाली महोत्सव इसमें चार चांद लगा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में भी जशपुर जिले में अपार संभावना को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए अब देश और विदेश के लोग भी आकर्षित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिलेवासियों को 230 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यो की दी सौगात। मुख्यमंत्री बघेल ने 176.74 करोड़ रूपए के 45 कार्यों का शिलान्यास एवं 53.96 करोड़ रूपए के 45 कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टा, चेक और सामग्री वितरित की।

मयाली महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, लोक स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज, जशपुर विधायक विनय भगत, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव स्थल पर छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से दी जा रही है। निश्चित रूप में नई दिशा में हम सब आगे बढ़ रहे हैं। किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण माफी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और लघु वनपज की खरीदी एवं वैल्यूएडिशन से आम लोगों को और किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। रोजगार के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 107 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। 22 हजार करोड़ की राशि किसानों के खाते में सीधे भुगतान किया गया है। गोधन न्याय योजना में 100 लाख क्विंटल से अधिक गोबर खरीदी की गई है और 200 करोड़ रूपए से अधिक की राशि विक्रेताओं के खाते में दी गई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मजदूरों की आय बढ़ाने और रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल से सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनकी भविष्य संवारा जा रहा है। भेंट-मुलाकात के दौरान जशपुर जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई थी। जिसका लाभ अब लोगों को मिलने लगा है।

सीएम बघेल नेे कहा कि छत्तीसगढ़ में पुरानी खेल परम्पराओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले महिलाएं अपने मायके में गेंड़ी, फुगड़ी एवं अन्य खेल खेलती थी, अब छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में उन्होंने ससुराल में भी परम्पारिक खेलों में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। जिसके कारण छत्तीसगढिय़ा खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हरेली, तीजा, पोरा, आदिवासी दिवस के दिन भी अवकाश घोषित किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परम्परा, लोक नृत्यों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव मनाया जा रहा है। अब लोक छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परम्पराओं को देश-विदेश तक जानने लगे हैं।

कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन गांव, गरीब किसानों, मजदूरों, महिलाओं सभी वर्ग के हित के लिए बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जशपुर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

भरी बारिश में गृहमंत्री एवं विधायक ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा
गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री साय ने की गाय की पूजा,खिचड़ी खिलाकर की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
कोविड टीके के परिवहन के लिए हवाईअड्डे, विमान और कार्गो कंपनियां तैयारी में जुटीं
नगर पालिकाओं को 5 करोड़ रुपए और नगर पंचायतों को 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति पर अमल शुरू
सीएम ने 28 जिलों में सिकलसेल प्रबंधन केन्द्रों का किया उद्घाटन, जल्द होगी राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च सेंटर की स्थापना…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज परिवार में जन्में स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव ने फकीर का जीवन जिया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज परिवार में जन्में स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव ने फकीर का जीवन जिया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article Big News: वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हुई हादसे का शिकार, भिलाई के इस क्रासिंग पर हुआ हादसा Big News: वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हुई हादसे का शिकार, भिलाई के इस क्रासिंग पर हुआ हादसा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?