ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या है वर्टिगो? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

क्या है वर्टिगो? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज…

By Sonu Sahu
Published: February 11, 2023
Share
SHARE

अगर चलते-चलते आपका सिर घुमने लगता है या शारीरिक संतुलन बनाए रखने में समस्या होती है तो ये वर्टिगो के लक्षण हो सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को वर्टिगो के बारे में पता नहीं चलता और स्थिति गंभीर होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आपको इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें पता हों, ताकि वक्त रहते इसका इलाज किया जा सके। चलिए आज वर्टिगो के कारण, लक्षण और इलाज के उपाय जानते हैं।

Contents
  • वर्टिगो के लक्षण
  • वर्टिगो होने के कारण
  • वर्टिगो के लिए प्रभावी इलाज
  • वर्टिगो से जुड़े भ्रम और उनकी सच्चाई

वर्टिगो के लक्षण

वर्टिगो कोई बीमारी नहीं, बल्कि कई बीमारियों का लक्षण है। चक्कर आना, ठीक से सुनाई न देना, धुंधला दिखना, सिरदर्द और बोलने में परेशानी होना वर्टिगो के मुख्य लक्षणों में शामिल समस्याएं हैं। थकान महसूस करना, मतली और कान से जुड़ी परेशानी होना भी वर्टिगो के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको ये लक्षण दिखें तो इन्हें नजरअंदाज करने की बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

वर्टिगो होने के कारण

कान की समस्याएं और सिर में चोट लगना वर्टिगो का कारण बन सकती हैं। कई दवाएं भी इसे ट्रिगर कर सकती हैं। इससे आपके कान के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। वेस्टिबुलर तंत्रिका में सूजन या दबाव और कान में जलन या सूजन की वजह से भी वर्टिगो हो सकता है। रक्त वाहिका संबंधी रोग, शराब का अधिक सेवन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस (ऑटोइम्यून बीमारी), कैंसर और माइग्रेन जैसी बीमारियां भी वर्टिगो का कारण बन सकती हैं।

वर्टिगो के लिए प्रभावी इलाज

वर्टिगो का इलाज स्थिति पर निर्भर करता है। इससे ग्रस्त लोगों को पेशेवर डॉक्टर्स से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर आपके लक्षणों और आयु के आधार पर वर्टिगो का इलाज कर सकते हैं। कुछ दवाएं भी इसके लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकती हैं। अगर आपका वर्टिगो ब्रेन ट्यूमर या गर्दन की चोट के कारण है तो सर्जरी आवश्यक हो जाती है।

वर्टिगो से जुड़े भ्रम और उनकी सच्चाई

भ्रम- वर्टिगो चक्कर आने जैसा ही है सच्चाई- कई लोग मानते हैं कि वर्टिगो चक्कर आने जैसा ही है, जबकि ऐसा नहीं है। चक्कर आना और वर्टिगो अलग है। भ्रम- वर्टिगो केवल उन्हीं को होता है, जिन्हें ऊंचाई से डर लगता है सच्चाई- यह भी भ्रम है कि वर्टिगो केवल ऊंचाई से डरने वालों को होता है। ऊंचाई से डरने वाले लोग तनाव प्रतिक्रिया के रूप में वर्टिगो का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि, दोनों स्थितियां अलग-अलग हैं।

दूर होंगी किसानों की समस्याएं, कल प्रधानमंत्री लॉन्च करेंगे 1 लाख करोड़ की वित्तपोषण सुविधा
CG में संचालित की जा रही देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना… गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए मिल रही 20 लाख रूपए तक की सहायता
मोरेटोरियम पर सुनवाई 2 नवंबर तक के लिए टली, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा- लोगों की दुर्दशा समझिए
Bhilai Breaking : तेज बारिश से नाले में उफान, सुपेला में बह गया शख्स… दो घंटे बाद मिला शव
कौन कहता है आलस बुरा है? जानें, आलसी होने के फायदे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इनसोम्निया के प्रभाव को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं ये 5 योगासन…
Next Article राम वन गमन पथ हो रहा सुसज्जित, चंपारण में स्थापित होगी श्रीराम की प्रतिमा, सीएम बघेल ने किया भूमिपूजन राम वन गमन पथ हो रहा सुसज्जित, चंपारण में स्थापित होगी श्रीराम की प्रतिमा, सीएम बघेल ने किया भूमिपूजन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?