ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Khursipar murder case : जानिए क्या हुआ था रात में जो बनी इतनी बड़ी वारदात की वजह, श्रीकंचनपथ टीम की ग्राउंड रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Khursipar murder case : जानिए क्या हुआ था रात में जो बनी इतनी बड़ी वारदात की वजह, श्रीकंचनपथ टीम की ग्राउंड रिपोर्ट

By Mohan Rao
Published: February 11, 2023
Share
घटना स्थल व हत्या का आरोपी
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार लेबर कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात को एक घर में जानलेवा विवाद हुआ। पेशे से ट्रक ड्रायवर शख्स ने शनिवार तड़के अपनी पत्नी व तीन बेटियों पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी 18 वर्षीय बेटी की जान चली गई और पत्नी सहित दो बेटियां जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही हैं। घायलों का इलाज श्री शंकरा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले का आज दोपहर बाद एसपी डॉ अभिषेक पल्लव खुलासा करने वाले हैं। इससे पहले श्रीकंचनपथ टीम ने मौके पर पहुंचकर सच्चाई जानने का प्रयास किया।

खुर्सीपार पुलिस के अनुसार केएलसी निवासी अमर देव राय ड्रायवरी का काम करता है। शुक्रवार की रात को जब वह अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी उसकी पत्नी देवंती राय (40), बड़ी बेटी वंदना सिंह (20), प्रीति प्रीति राय (17) और ज्योति राय (18) के साथ विवाद हुआ। पूरे परिवार के लोगों में जमकर बहस हो रही थी। इस दौरान अमर देव राय इतने गुस्से में आ गया कि उसने तलवार से अपनी बेटियों व पत्नी को तलवार से मार दिया। इस हमले से ज्योति राय (18) की मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के 4 बजे की बताई जा रही है।

चीख पुकार सुनकर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पड़ोसियों ने पीछे से जाना शुरू किया तो अमर देव राय भाग रहा था और बेटियां चिल्ला रही थी। पड़ोसियों ने 112 को कॉल किया तो पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का मरच्यूरी में रखवा दिया है। वहीं घायलों को पहले सुपेला अस्पताल ले जाया गया और वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से घायलों को श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है घटना के समय अमर देव राय का 8 साल का बेटा भी घर पर था लेकिन उसपर हमला नहीं हुआ है।

साइंटिफिक व टेक्निकल जांच होगी
इस मामने सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि बड़ी घटना है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटियों पर तलवार से हमला किया है। इस हमले में उसकी 18 साल की बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जांच के लिए फिलहाल घर को सील कर दिया गया है। घटना की साइंटिफक व टेक्निकली जांच की जाएगी इसके लिए रायपुर के एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की मानसिक स्थिति कैसी है यह डॉक्टरी जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

रूमेटाइड अर्थराइटिस: ये है इस रोग के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
हवाई हमले में तालिबानी कमांडर समेत 12 आतंकी ढेर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमधा में नवीन फल सब्जी मंडी का किया लोकार्पण…
रेप के आरोपी कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
कोरोना टेस्ट की कीमत पूरे देश में हो 400 रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Big Breaking : खुर्सीपार में सनकी शख्स ने पत्नी व तीन बेटियों को मारी तलवार, एक बेटी की मौत… पत्नी सहित दो बेटियों की हालत गंभीर
Next Article CG Breaking : रेप के आरोपी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे की याचिका पर हाईकोर्ट ने पीडिता से मांगा जवाब, 24 को अगली सुनवाई

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?