ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुभाष नगर के लोगों की मांग हुई पूरी, स्वागत द्वार की मिली सौगात, भेंट-मुलाकात में सुनी लोगों की समस्याए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सुभाष नगर के लोगों की मांग हुई पूरी, स्वागत द्वार की मिली सौगात, भेंट-मुलाकात में सुनी लोगों की समस्याए

By Mohan Rao
Published: February 10, 2023
Share
भिलाई नगर विधायक की भेंट मुलाकात
SHARE

भिलाई। वर्षों बाद आज वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर के वार्डवासियों की मांग पूरी हुई है। वार्डवासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से वार्ड में स्वागत द्वार बनाने की मांग किए थे। मांग पर विधायक यादव ने पहल की और प्रवेश द्वार बनाकर तैयार कर लिया गया है। जिसका आज लोकार्पण किया गया है।

आज अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से मिलने उनका हालचाल जाने के लिए वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। जहां सभी सम्मानित जनों से भेंट मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं, शिकायतों और जरूरतों की समीक्षा की। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए नए प्रोजेक्ट बनाने,समस्या को दूर करने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। भेंट मुलाकात के दौरान सुभाष नगर स्वागत द्वार, खेल मैदान के समीप डोम शेड निर्माण कार्य लोकार्पण किया। सुभाष नगर में सर्व सुविधा युक्त मिनी बस स्टॉप निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया।

गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से भेंट मुलाकात करते हैं। लोगों के वार्डों में जाकर उनके घरों में पहुंचकर लोगों से मिलते हैं। उनका हालचाल जानते हैं। लोगों से मिलकर उनके वार्ड के विकास व शहर की तरक्की के लिए लोगों को सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो। इसके लिए विशेष बैठक कर चर्चा करते हैं और लोगों की समस्याओं को शिकायतें का निदान करते हैं।

इसी कड़ी में आज भिलाई नगर विधायक यादव कीटीम भेंट मुलाकात करने पहुंची। जहां पर सबसे पहले लोगों के घरों में जाकर लोगों से मिले। उनका हालचाल जाना। वार्ड में क्या कमी है क्या क्या और डेवलपमेंट के काम किये जा सकते है। इसकी जानकारी ली।  ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके।इसके बाद वार्ड में ही चौक पर चटाई बिछाकर जमीन में बैठे और वार्ड वासियों के साथ वार्ड के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने भी विधायक  यादव को सुझाव और प्रस्ताव दिए। जिस पर जल्द से जल्द अमल करने के लिए विधायक यादव ने निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।  भेंट मुलाकात के दौरान विधायक प्रतिनिधि डी कामराजू, वार्ड पार्षद एवम MlC सदस्य रीता सिंह गेरा, ब्लॉक अध्यक्ष डी कामराजू, जोन अध्यक्ष बादल डे,पूर्व पार्षद संदीप हिरवानी डाली भास्कर,चंपा बेहरा, एवम अन्य साथी उपस्थित थे ।।

फिर भिड़ेंगी शिल्पा शिंदे और हिना खान, बिग बॉस सीजन 11 में कांटे का रहा था मुकाबला
ढाई लाख में चपरासी और 4 लाख में बाबू की पोस्ट, दुर्ग में पकड़ाए ठग पिता-पुत्र…70 लाख की ठगी का खुलासा
साहू समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: भूपेश बघेल
बांध के पास पिकनिक मनाने आए निजी संस्थान के तीन लोगों की डूबने से मौत
इंस्टेंट पॉकेट मनी एप और गोल्ड लोन में निवेश के नाम पर 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल बोले – राज्यपाल मेरी बड़ी बहन लेकिन राजभवन भाजपा के हाथों में खेल रहा, हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़
Next Article CG Crime : कांकेर में बैंक मैनेजर की करतूत, युवती से रेप के बाद बनाया अश्लील वीड़ियो… आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?