भिलाई। छत्तीसगढ़ क्रिकेट काउंसिल एवं वीर स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी व प्रतिष्ठित पेशेवर क्रिकेट प्रतियोगिता “छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग CPL-T20 का आगाज 11 फरवरी से होने जा रहा है। पुरूष एवं महिला वर्ग में होने वाली इस प्रतियोगिता की शुरूआत शनिवार को छत्तीसगढ़ के चार शहरों से होगी।
CPL-T20 आयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि उद्घाटन समारोह 11 फरवरी को गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में दोपहर 12 बजे से, राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम बिलासपुर में दोपहर 12 बजे से, BSP सेक्टर-1 क्रिकेट स्टेडियम मिलाई में सायं 7 बजे से किया जायेगा। जबकि 1 फरवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट 20 स्टेडियम नवा रायपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के चयनित पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रदेश की 8 टीमों सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, नया रायपुर भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव एवं अबुझमाड़ में नीलामी के माध्यम से विभाजित किया गया है। इनके मध्य कुल 32 मैचों का आयोजन होगा जबकि महिला वर्ग में पहली बार तीन टीमें ग्रीन, ब्लू एवं रेड बनाई गई है। जिनके मध्य 4 मैच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में आयोजित होंगे।
प्रवीण जैन ने बताया कि प्रदेश के होनहार एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिन्हें पेशेवर क्रिकेट खेलने का उचित अवसर नहीं मिल पाता था तथा ये खिलाड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट खेल कर अपना कैरियर खराब कर रहे थे, उनके लिए यह प्रतियोगिता गेम चेंजर साबित होगी। इस प्रतियोगिता से प्रदेश भर में पेशेवर क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा, जिससे हमारे प्रदेश के खिलाड़ी भी बीसीसीआई की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारियां कर सकेंगे। प्रतियोगिता का रंगारंग समापन समारोह 26 फरवरी 2023 को सायं 7 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में आयोजित किया जाएगा।




