ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरबीआई ने भिलाई में पुलिस अफसरों को बताया कैसे होता है डिजिटल फ्रॉड, ICAI बिल्डिंग में हुआ सेमिनार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आरबीआई ने भिलाई में पुलिस अफसरों को बताया कैसे होता है डिजिटल फ्रॉड, ICAI बिल्डिंग में हुआ सेमिनार

By Mohan Rao
Published: February 10, 2023
Share
सीए भवन सिविक सेंटर में कार्यशाला
SHARE

भिलाई। दुर्ग रेंज के पुलिस अफसरोंव कर्मियों को बैंकिंग फ्रॉड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए गुरुवार को आईजी डॉ आनंद छाबड़ा के मार्गदर्शन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। ICAI बिल्डिंग सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित इस सेमिनार में भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक, चार्टर्ड अकांटेंट व दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी, अनाधिकृत जमा राशि एवं नए नए डिजिटल फ्रॉड संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।  

कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ सरस्वती के प्रतिमा में माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव एवं भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक सत्यनारायण मिश्रा ने सीए अजय सोमानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू , एसडीएम प्रवीण कुमार, डीसी उत्तम कुमार तथा रेंज से आए पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में किया। इसके बाद आरबीआई के उप महानिबंधक सत्यनारायण मिश्र द्वारा कार्यशाला की के विषय एवं उसकी महत्ता के संबंध में बताया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ . अभिषेक पल्लव ने गैर बैंकिग वित्तिय कंपनी के द्वारा किए जा रहे कार्य एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया। कार्यशाला के विषय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए अपनी बात रेंज से आए सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीयों को कहा।

कार्यशाला में सर्वप्रथम RBI के मुंबई कार्यालय से असिस्टेंट लीगल एडवाइजर दयानंद गोंड के द्वारा CGPbI Act , Buds Act और अनियमित निकायों से संबधित प्रावधानों को बताया गया। साथ ही केस स्टडी स्टडी के द्वारा कानूनी प्रावधानों की बारिकीयों को बताया गया | इसके पश्चात NBFCS अनाधिकृत जमा लेने की गतिविधियां और नए युग के डिजिटल धोखाधड़ी के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक चंदर सोनी द्वारा केस स्टडी के माध्यम से विस्तृत व्याख्यान दिया गया ।

इसके पश्चात CA अजय सोमानी के द्वारा ऑडिट और उससे संबधित पहलू के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया।  इसके पश्चात सेवी के उप महाप्रबंधक श्री रोहित दुबे के द्वारा शेयर बाजार एवं उससे संबंधित अपराधो के बारे में बताया गया । इसके पश्चात् श्री प्रखर जामने ( प्रबंधक , RBI ) के द्वारा कंपनिया के संबंध में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रावधानों एवं ऑनलाइन जानकारी प्राप्त किए जाने के संबंध में व्याख्यान दिया गया ।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक महोदय भारतीय रिजर्व बैंक से आए सभी वक्ताओं का तथा रेंज से आए सभी अधिकारी कर्मचारी का धन्यवाद ज्ञापन डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला को सभी रेंज से आए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उपरोक्त सेमिनार को सफल बनाने में संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी सूबेदार तृप्ति सिंह राजपूत, उप निरीक्षक संकल्प राय (कंप्यूटर कार्य), सेमिनार रजिस्ट्रेशन कार्य प्रधान आरक्षक ज्ञानदत्त मिश्रा, आरक्षक दीपेश वर्मा, हिरेश वर्मा, वीडियोग्राफी एंड फोटोग्राफी आरक्षक विजेंद्र सिंह, पी.आर.ओ आरक्षक प्रशांत शुक्ला की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रही।

पांच जिलों के करीब दस लाख बच्चों को लगाए जाएंगे जैपनीज इन्सेफेलाइटिस से बचाव के लिए टीके
राहुल क्या, कांग्रेस में कोई मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता, नटवर सिंह ने की पीएम की तारीफ
अनाधिकृत विकास व निर्माण के नियमितीकरण के लिए निगम इन स्थानों में लगा रहा है शिविर
छत्तीसगढ़ में 521 नए संक्रमितों की पुष्टि… पिछले 24 घंटों में 905 मरीज हुए स्वस्थ्य
बिग ब्रेकिंग: हत्या का खुलासा : पहले की दारू पार्टी फिर शारीरिक कमजोरी का कराया अहसास और कर दी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : कुम्हारी में किसान के घर लगी आग, सोने-चांदी के जेवर के साथ नगदी में जलकर राख
Next Article रायपुर में पहुंच रहे देश के नामचीन लेखक और कवि, घृणा के समय में प्रेम विषय पर आयोजित सेमिनार में करेंगे शिरकत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?