ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रेकअप के बाद न करें ये गलतियां, बंद हो सकते हैं पैचअप के दरवाजे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ब्रेकअप के बाद न करें ये गलतियां, बंद हो सकते हैं पैचअप के दरवाजे…

By Sonu Sahu
Published: February 7, 2023
Share
SHARE

प्यार और मनमुटाव होना रिलेशनशिप का प्रमुख हिस्सा हैं जिसमें रूठना-मनाना चलता ही रहता हैं। लेकिन कई बार दोनों के बीच की लड़ाई बढ़ते हुए ब्रेकअप तक पहुंच जाती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं हैं कि आपका पैचअप नहीं हो सकता हैं। कई बार अलग होने के बाद अहसास होता हैं कि आप एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। ऐसे में ब्रेकअप के बाद भी आपको अपने हर कदम पर सावधानी बरतने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोग अक्सर ब्रेकअप के बाद कर बैठते हैं और इनकी वजह से पैचअप के दरवाजे भी बंद हो जाते हैं। आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में…

Contents
  • बार-बार कॉल करना
  • सोशल मीडिया से ब्रेकअप की बात शेयर न करें
  • तुरंत रिलेशनशिप में आना
  • ब्रेकअप का कारण जानें
  • अपशब्द न बोलें
  • बहस से बचें
  • पैचअप के लिए फोर्स न करें
  • गलत कामों से बचें

बार-बार कॉल करना

ब्रेकअप होने के बाद भी ज्यादातर लोग अपने एक्स से बार-बार कनेक्ट होने की कोशिश करते हैं। हो सकता है कि आपकी ये कोशिश काम कर जाए, लेकिन ये एक तरह की गलती भी साबित हो सकती है। बार-बार कॉल या मैसेज करने से सामने वाला इंसान आपसे चिढ़ सकता है। हो सकता है कि ये तरीका आप दोनों में बहस को और बढ़ा दे। ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस देना बहुत जरूरी होता है।

सोशल मीडिया से ब्रेकअप की बात शेयर न करें

आजकल के सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को हर चीज सोशल प्लेटफॉर्म पर अपडेट करने का शौक होता है। अब चाहे वह बीमार होने का अपडेट हो या फिर कोई नई चीज खरीदने का। ऐसे में अगर किसी का ब्रेकअप हुआ है और वो सोशल मीडिया पर इस बात को जगजाहिर करेगा तो काफी गलत असर होगा। हमेशा याद रखें, कभी भी ब्रेकअप के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट न करें। अपनी पर्सनल लाइफ को अपने तक ही रखें।

तुरंत रिलेशनशिप में आना

कई बार लोग ब्रेकअप के तुरंत बाद किसी अन्य के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं। ये एक तरह की गलती होती है, जो आपके पुराने साथी के साथ पैचअप न होने की सिचुएशन पैदा कर देती है। आपका ये कदम आपके एक्स को दुख पहुंचा सकता है और इस कारण पैचअप की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो सकती है। ब्रेकअप के बाद खुद को थोड़ा समय दे, हो सकता है कि आप फिर से अपने एक्स से कनेक्ट हो जाएं।

ब्रेकअप का कारण जानें

कई बार ब्रेकअप किसी गलतफहमी या ईगो के कारण हो जाता है। अगर रिश्ते में किसी गलतफहमी ने जगह ली है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें। अगर हो सके तो इस बारें में पार्टनर की किसी विश्वास पात्र से बात भी करा सकते हैं। वहीं अगर आपकी ईगो के कारण ब्रेकअप हुआ है, तो ईगो को शांत करके ही बात करें। रिश्तों में ईगो को कतई जगह न दें। रिश्ते को लेकर अगर आपको कोई बात परेशान करती है, तो शांत मन से पार्टनर से बात करें।

अपशब्द न बोलें

कई बार लड़के-लड़की गुस्से में आकर ऐसी बातें बोल जाते हैं, जिससे सामने वाले को काफी ठेस पहुंच सकती है। कभी भी ब्रेकअप के समय कुछ अपशब्द न बोलें। अगर ऐसा होता है तो पैचअप की उम्मीद न के बराबर हो जाती है।

बहस से बचें

कई बार लोग रिश्ते को बचाने के लिए पार्टनर से बहस करने लग जाते हैं। आपकी ये आदत रिश्ते को सुधारने से तो रही लेकिन खराब जरूर कर सकती है। ऐसे में पार्टनर को थोड़ा समय दें। उनके गुस्से को शांत होने दें। ऐसे में खुद न बात करके किसी कॉमन फ्रैंड के जरिए बात करने की कोशिश करें। वहीं ध्यान रखें जब भी आप पार्टनर से बात करें, उन्हें वैसे ही स्वीकार करें। जैसे वो हैं। उन्हें बदलने की कोशिश बिल्कुल न करें।

पैचअप के लिए फोर्स न करें

ब्रेकअप के कुछ समय बाद लोग अक्सर पैचअप के लिए अपने एक्स को बात करने के लिए फोर्स करने लगते हैं। ऐसे में सामने वाले को ये लग सकता है कि आप उस पर दबाव बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो पैचअप की उम्मीद खत्म हो सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचें।

गलत कामों से बचें

ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग गलत चीजों की ओर अधिक अट्रैक्ट होते हैं। अगर आपका ब्रेकअप हुआ है तो अपने आपको समय दें। नशे की लत और सैड सॉन्ग से दूर रहें नहीं तो ये ब्रेकअप के दर्द को और अधिक बढ़ा सकते हैं।

भारत बंद : प्रभावित हुईं बस सेवाएं, रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक
टमाटर के अधिक सेवन से हो सकते हैं ये 5 नुकसान
सीएम साय ने गांधीनगर में की गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़ से रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन रवाना
पानी फिल्टरेशन की प्रक्रिया की जानकारी लेने के बाद आयुक्त प्रकाश सर्वे ने स्पॉट में ही पानी पीकर किया टेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Big Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिनाए एमएसपी के आंकड़े, कहा- किसान विरोधी है भाजपा की नीयत
Next Article बहती नाक से पीडि़त हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?