ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के छतरी वाले गुरुजी का हुआ सम्मान, लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजे गए
Share
Notification Show More
Latest News
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय
October 14, 2026
बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत
October 14, 2026
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के छतरी वाले गुरुजी का हुआ सम्मान, लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजे गए

By Om Prakash Verma Published February 7, 2023
Share
छत्तीसगढ़ के छतरी वाले गुरुजी का हुआ सम्मान, लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया
छत्तीसगढ़ के छतरी वाले गुरुजी का हुआ सम्मान, लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की शासकीय प्राथमिक शाला सकड़ा के सहायक शिक्षक रूद्रप्रताप सिंह राणा को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए 4 फरवरी को नई दिल्ली में ‘आस एक प्रयास’ ट्रस्ट द्वारा लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड 2023 से नवाजा गया। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद और आचार्य प्रद्युम्न (योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु) ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस संस्था द्वारा हर वर्ष देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मानवता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित एवं विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाता है।

नीली छतरी वाले गुरुजी के नाम से विख्यात रूद्रप्रताप सिंह राणा ने कोरोना काल में बच्चों को सुरक्षित रखते हुए पढ़ाई से जोड़े रखा। उनकी कहानी सभी को प्रेरणा देती है कि जीवन को कैसे महान बनाया जा सकता है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दौरान बच्चों को सुरक्षित रखते हुए सीखने-सिखाने की प्रक्रिया से जोड़े रखने का विचार ही काफी है। तब उन्होंने सोचा कि बच्चे स्कूल नहीं जा सकते तो क्यों न स्कूल को ही बच्चों तक ले जाया जा सके। तब उन्होंने अपनी मोटर साइकिल पर घंटी, ग्रीन बोर्ड, छोटा सा पुस्तकालय और नीली छतरी सजाकर गांव के एक मोहल्ले में बच्चों को बिना एक दूसरे से संपर्क बनाए पढ़ाना शुरू किया। तब से इनका नाम नीली छतरी वाले गुरुजी भी पड़ा। कोरोना काल में बच्चों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया से जोड़े रखने की यह सुरक्षित तरीका प्रधानमंत्री को भी भाया। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में इसका जिक्र भी किया। शिक्षक राणा ने अपने मित्रों के साथ मिलकर पहुंच विहीन और नेटवर्क रहित क्षेत्रों के लिए सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में मोहल्ला क्लास का कॉन्सेप्ट दिया, जो आगे चलकर देशभर काफी चर्चित और लोकप्रिय हुए। उन्होंने सुदूर वनांचल ग्राम सकड़ा के प्राथमिक शाला का शासन एवं समाज के सहयोग से कायाकल्प कर उसे एक आदर्श स्कूल के रूप से स्थापित किया।

शिक्षक राणा अनुभव आधारित शिक्षण पर जोर देते हैं और सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाने का प्रयास करते हैं, उनके विद्यालय पर कई डॉक्यूमेंट्री भी बनी है। जिसका प्रदर्शन एससीईआरटी और एनसीईआरटी में भी किया गया है। विगत वर्षों में इनके विद्यालय के कई बच्चों का चयन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुआ है। राणा निपुण भारत अभियान के तहत एफएलएन के 5 सदस्यीय टीम में शामिल हैं। उन्होंने एनसीईआरटी नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रस्तुति भी दी है। लाईफ्स रियल हीरो पुस्तक में उनके जीवन के ऊपर विस्तृत प्रकाश डाला गया है, जो सभी कर्मठ शिक्षकों को प्रेरित एवं गौरवान्वित करता है।

You Might Also Like

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय

बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

Om Prakash Verma February 7, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : केवाईसी (KYC) अपडेट करने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, एक क्लिक में उड़ गए 4 लाख रुपए
Next Article एनटीपीसी द्वारा रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को रोजगार अवसरों से जुडऩे का मिलेगा मौका एनटीपीसी द्वारा रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को रोजगार अवसरों से जुडऩे का मिलेगा मौका

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?