भिलाई। वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन की तबीयत बिगड़ गई है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और उन्हेंरायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रायपुर में उनकी तबियत में सुधार न होने पर एयर एंबुलेंस से गुड़गांव मेदांता हास्पिटल ले जाने तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि विधायक विद्यारतन भसीन को मंगलवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा।

भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया सहित कई नेताओं ने परिजनों से बात की है। रायपुर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत में सुधार नहीं दिख रहा है, वो आने जाने वालों को भी नहीं पहचान पा रहे हैं। चिकित्सकों ने परिजनों से सलाह मशविरा के उपरांत उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए मेदांता शिफ्ट करने की बात कही है। उन्हें एयर एंबुलेंस से मंगलवार को संभवत: मेदांता ले जाया जाएगा।
उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक रायपुर के निजी अस्पताल में उन्हें देखने गए, उनके अनुसार भी विधायक विद्यारतन भसीन समर्थकों को भी नहीं पहचान पा रहे हैं। भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने बताया कि विधायक वैशाली नगर की तबीयत ठीक नहीं है, कल वे उन्हें देखने स्वयं रायपुर के निजी अस्पताल जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष के अनुसार उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाने के संबंध में परिजन सहमत हैं।




