ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुदरा महंगाई दर नवंबर में 5.54% पहुंची, बीते 3 साल में सबसे ज्यादा; खाद्य वस्तुएं महंगी होने का ज्यादा असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

खुदरा महंगाई दर नवंबर में 5.54% पहुंची, बीते 3 साल में सबसे ज्यादा; खाद्य वस्तुएं महंगी होने का ज्यादा असर

By @dmin
Published: December 13, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली. खुदरा (रिटेल) महंगाई दर नवंबर में 5.54% पहुंच गई। यह पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा है। इससे अधिक 6.07% जुलाई 2016 में थी। अक्टूबर में यह 4.62% रही थी। यानी लगातार दूसरे महीने आरबीआई के मध्यम अवधि लक्ष्य (4%) से अधिक रही। आरबीआई मौद्रिक नीति की समीक्षा में ब्याज दरें तय करते वक्त खुदरा महंगाई दर को ध्यान में रखता है। इस दर में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी हुई है। सांख्यिकी कार्यालय ने गुरुवार को आंकड़े जारी किए। खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से खुदरा महंगाई दर ज्यादा प्रभावित हुई। खाद्य महंगाई दर नवंबर में 10.01% रही। अक्टूबर में 7.89% और पिछले साल नवंबर में (-) 2.61% थी।

महीना खुदरा महंगाई दर
जून 3.18%
जुलाई 3.15%
अगस्त 3.28%
सितंबर 3.99%
अक्टूबर 4.62%
नवंबर 5.54%
औद्योगिक उत्पादन अक्टूबर में 3.8% घटा
सांख्यिकी विभाग ने औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी जारी किए। इसमें लगातार तीसरे महीने कमी आई। इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) में सितंबर में 4.3% और अगस्त में 1.1% गिरावट आई थी। पावर, माइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में सुस्ती की वजह से इंडेक्स ज्यादा प्रभावित हुआ। आईआईपी का किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में खास महत्व होता है। इससे औद्योगिक विकास की रफ्तार का पता चलता है।

लॉकडाउन के बीच इस प्रकार अभ्यास कर रहे पहलवान दीपक पूनिया
एटीएम बदल कर ठगी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश
हॉकी इंडिया का किरण रिजिजू ने किया धन्‍यवाद
छग जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ पार्वती के नेतृत्व में नई इबारत लिख रही
कोरोना के प्रकोप से चीन को मूंगफली निर्यात में रुकावट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यस बैंक क्यूआईपी के जरिए 2000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए सेबी से 6 महीने के नियम में छूट चाहता है
Next Article कांग्रेस समर्पित सोनिया को वार्ड 4 में मिल रहा है भरपूर समर्थन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?