मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। इस बार उनपर उनकी पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाया है। पत्नी ने इस मामले में बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने विनोद कांबली पर केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने उनपर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि विनोद कांबली ने नशे में उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंक दिया, जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी। यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच की बताई गई है। कांबली पर आरोप है कि वे शराब के नशे में उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंचे और अपनी पत्नी को गालियां दीं। इसके बाद वह दौड़कर किचन में गए और कुकिंग पैन का हैंडल लेकर उनकी पत्नी पर फेंक दिया। इसके बाद विनोद कांबली की पत्नी ने भाभा अस्पताल में अपना इलाज कराया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने विनोद कांबली पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
