ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चों का मन पढ़ाई में लगाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स…
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

बच्चों का मन पढ़ाई में लगाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स…

By Sonu Sahu Published February 2, 2023
Share
SHARE

बच्चों को संभालना बिल्कुल भी आसान नहीं है। माता-पिता के रूप में आपको बच्चों की परवरिश के लिए बहुत ही धैर्य की जरूरत होती है, खासकर जब उन्हें कुछ पढ़ाने या सिखाने की बात आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों का दिमाग आमतौर पर भटकता रहता है, जिसकी वजह से आपको उन्हें पढ़ाने के लिए दिलचस्प तरीके तलाशने की जरूरत होती है। आइए आज हम आपको बच्चों का मन पढ़ाई में लगाने के पांच तरीके बताते हैं।

Contents
बच्चों के साथ बैठें और पढ़ाई को मजेदार बनाएंबच्चों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करेंबच्चों को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करेंबच्चे को अधिक पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंपढ़ाई का सही माहौल बनाएं

बच्चों के साथ बैठें और पढ़ाई को मजेदार बनाएं

पेरेंट्स अपने बच्चों को पढ़ाते समय सख्त हो जाते हैं और उन्हें डांटने लगते हैं, जिसकी वजह से उनमें डर पैदा हो जाता है और वह पढ़ाई से बचने की कोशिश करने लगते हैं। इसकी वजह से कुछ बच्चे शिक्षा में रुचि भी खो देते हैं। ऐसे में आपको बच्चों के साथ बैठकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्यार से प्रेरित करना चाहिए। इसके अलावा आप अपना आपा खोए बिना पढ़ाई के समय को मजेदार और आकर्षक बनाने की कोशिश करें।

बच्चों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें

बच्चों का पढ़ाई में मनोबल बढ़ाने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप उन्हें महंगी चीजें उपहार में दें। इसकी बजाय आप पीठ थपथपाकर, चॉकलेट देकर या कार्टून के लिए आधे घंटे का अतिरिक्त समय देकर भी उन्हें खुश कर सकते हैं और पढ़ाई में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चों की छोटी-छोटी उपलब्धियों को स्वीकार करें, उनकी तारीफ करें और उनकी सराहना करें। इससे वह पढ़ाई करने में रुचि दिखाएंगे।

बच्चों को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करें

पढ़ाई करने के दौरान अपने बच्चे को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करें, फिर चाहें वह आम से सवाल ही क्यों न हों। पेरेंट्स होने के नाते बच्चों के सवालों को जज किए बिना उनकी जिज्ञासा को संतुष्ट करने के लिए सही जवाब दें। इसके साथ ही अपने बच्चों से स्कूल में रोजाना पढ़ाए जाने वाले विषयों के बारे में पूछें, ताकि उनकी सतर्कता बढ़ सके। इसके अलावा बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उनकी राय को भी सुनें।

बच्चे को अधिक पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें

जो बच्चे पढ़ना पसंद करते हैं, उनमें अक्सर पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित हो जाती है, इसलिए उन्हें रोजाना ज्यादा पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें और बच्चों में अच्छी आदत डालने की कोशिश करें। इसके लिए आप कभी-कभी उन्हें किताब पढ़कर भी सुना सकते हैं, ताकि बच्चों की कल्पना शक्ति को बढ़ाया जा सके और पढ़ने और सीखने के लिए उनकी इच्छा विकसित की जा सके। इसके लिए आप रोजाना एक घंटा अलग निकाल सकते हैं।

पढ़ाई का सही माहौल बनाएं

पेरेंट्स के रूप में बच्चे की पढ़ाई के लिए सही माहौल बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह उन्हें बगैर किसी बाधा या परेशानी के पढ़ाई करने के लिए ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकता है। इसके लिए इस बात पर ध्यान दें कि पढ़ाई वाली जगह पर कोई भाई-बहन खेल या टीवी नहीं देख रहे हों, ताकि आपके बच्चे का मन अन्य चीजों से न भटके।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Sonu Sahu February 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला, करेंसी से हटेगी महारानी एलिजाबेथ की फोटो रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला, करेंसी से हटेगी महारानी एलिजाबेथ की फोटो
Next Article Big News: जशपुरिया स्ट्राबेरी से महक रहा छत्तीसगढ़, हिमांचल प्रदेश, महाराष्ट्र में उत्पादित होने वाले स्ट्राबेरी की खेती अब यहां भी Big News: जशपुरिया स्ट्राबेरी से महक रहा छत्तीसगढ़, हिमांचल प्रदेश, महाराष्ट्र में उत्पादित होने वाले स्ट्राबेरी की खेती अब यहां भी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?