ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दीपिका-प्रभास की ‘प्रोजेक्ट के’ दो भागों में होगी रिलीज, ‘बाहुबली’ की तर्ज पर बन रही है फिल्म…
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

दीपिका-प्रभास की ‘प्रोजेक्ट के’ दो भागों में होगी रिलीज, ‘बाहुबली’ की तर्ज पर बन रही है फिल्म…

By Sonu Sahu Published February 2, 2023
Share
SHARE

दीपिका पादुकोण अैार प्रभास जल्द ही पैन इंडिया फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में दिखेंगे। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसके जरिए दीपिका-प्रभास पहली बार साथ काम कर रहे हैं, वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं, जो इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाते हैं। अब खबर है कि यह फिल्म बाहुबली की तरह भव्य होगी और इसे भी दो भागों में रिलीज करने की योजना है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

पिंकविला के मुताबिक, ‘प्रोजेक्ट के’ को बनाने की निर्देशक की सोच बहुत बड़ी है, जिसके चलते इसे दो भागों में रिलीज करने का फैसला किया गया है। यह ‘बाहुबली की तरह होगी और भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्म होगी। वैजयंती मूवीस फिल्म का निर्माण कर रही है, जिसके सिनेमा निर्माण में 50 साल पूरे हो रहे हैं। पहले भाग की शूटिंग पूरी हो गई है। फिलहाल दूसरे भाग की शूटिंग की जा रही है। दोनों अलग-अलग समय पर रिलीज होंगे।

मूल रूप से यह तेलुगु में बन रही है, जिसे ना सिर्फ हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में, बल्कि अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म में अमिताभ की भूमिका महाभारत के अश्वत्थामा से प्रेरित है, वही प्रभास एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में ऐसे विजुअल दिखाए जाएंगे, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। यह तीसरे विश्व युद्ध की संभावना पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक और लेखक नाग अश्विन हैं।

नाग अश्विन एक लोकप्रिय फिल्म निर्देशक और स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने 2018 में महानती नाम की एक सुपरहिट तेलुगु फिल्म निर्देशित की थी। इसके लिए अश्विन को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। ‘महानती को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

प्रोजेक्ट के से दीपिका तेलुगु सिनेमा में पदार्पण कर रही हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से 2006 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 2014 में दीपिका ने फिल्म ‘कोचादइयां से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब प्रोजेक्ट के से वह तेलुगु फिल्मों में कदम बढ़ा रही हैं। इस फिल्म से उनकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है, जिसे इसी साल जनवरी में दीपिका के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर साझा किया गया था।

पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में भी प्रभास मुख्य भूमिका निभाएंगे। ‘आदिपुरुष उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। वह फिल्म ‘सालार लेकर आ रहे हैं। ‘स्पिरिट भी प्रभास की आगामी चर्चित फिल्मों में शुमार है। दूसरी तरफ दीपिका हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान लेकर आई हैं। वह ‘फाइटर में भी काम कर रही हैं, जिसमें उनकी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ बनी है। दीपिका फिल्म ‘सिंघम अगेन में दिखेंगी। वह ‘ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा भी हैं।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Sonu Sahu February 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेताओं के एक से ज्यादा जगह से चुनाव लडऩे पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका नेताओं के एक से ज्यादा जगह से चुनाव लडऩे पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका
Next Article इस कॉमेडी फिल्म में तब्बू, करीना और कृति के साथ दिखेंगे दिलजीत दोसांझ…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?