नई दिल्ली। देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस अब धीरे-धीरे देश के सभी शहरों को जोड दिया जा रहा है। अब तक देश में 8 वंदे भारत एक्स्प्रेस शुरू हो गई है। अब देश में दो वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रहे हैं। इस बार यह दोनों ट्रेनें महाराष्ट्र को मिलने जा रही हैं। मुंबई से साई नगर व सेलापुर के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई में इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेनें मुंबई से साईनगर शिरडी (Sainagar Shirdi) और सोलापुर (Solapur) के लिए चलाई जा सकती हैं। महाराष्ट्र में पहले से ही दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। एक ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद और दूसरी नागपुर से विलासपुर से बीच चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT) से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
सीएसएमटी-साईनगर शिरडी वंदेभारत की संभावित समय सारिणी
सूत्रों के मुताबिक रेगुलर रन में मुंबई के सीएसएमटी से यह ट्रेन सुबह छह बजकर 15 मिनट पर चलेगी और दोपहर बाद 12.10 बजे साईनगर शिरडी पहुंचेगी। वापसी में यह शाम पांच बजकर 25 मिनट पर साईनगर शिरडी से चलेगी और रात 23.18 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। अभी सीएसएमटी से साईनगर शिरडी के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं चलती है। दादर से साईनगर शिरडी के बीच चलने वाली ट्रेन छह घंटे का समय लेती है। वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूरी पांच घंटे 55 मिनट में पूरी करेगी। यह ट्रेन सीएसएमटी से निकलने के बाद दादर, ठाणे और नासिक रोड में रुकेगी।
सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस
सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:05 सोलापुर से चलेगी और दोपहर बाद 12.35 बजकर सीएसएमटी पहुंचेगी। वापसी में यह शाम चार बजकर 10 मिनट पर सीएसएमटी से चलेगी और रात 22.40 बजे सोलापुर पहुंचेगी। पूरा सफर साढ़े छह घंटे में पूरा होगा। अभी मुंबई से सोलापुर के बीच चलने वाली सिद्धेश्वर एक्सप्रेस आठ घंटे में यह सफर पूरा करती है। वंदे भारत से यात्रियों के डेढ़ घंटे बचेंगे। यह ट्रेन रास्ते में दादर, ठाणे, लोनावाला, पुणे और कुर्डुवाडी में ठहरेगी।




