ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

By Sonu Sahu
Published: January 29, 2023
Share
SHARE

आजकल के फैशन के दौर में हर कोई कपड़ों के नए-नए ट्रेंड फॉलो करना चाहता है, जिसमें स्लीवलेस सबसे आम है। हालांकि, कुछ महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाती हैं। इसे कम करने के लिए आप अपनी त्वचा को बार-बार स्क्रब कर सकते, शेविंग करना छोड़ सकते और चमकदार त्वचा के लिए घरेलू उपचार कर सकते हैं। आइए आज अंडरआर्म्स के कालेपन को हल्का करने के लिए पांच घरेलू पैक बनाना जानते हैं।

Contents
  • बेसन और हल्दी का पैक
  • नारियल तेल और बेकिंग सोडा का पैक
  • आलू के रस का पैक
  • जैतून के तेल और ब्राउन शुगर का पैक
  • मुल्तानी मिट्टी और नींबू के रस का पैक

बेसन और हल्दी का पैक

बेसन मृत त्वचा कोशिकाओं को खत्म करने में और त्वचा को निखारने में मदद करता है। वहीं हल्दी जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करती है। लाभ के लिए बेसन, हल्दी पाउडर, चावल का आटा, दूध और शहद को एक साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसके बाद गरम पानी से धो लें।

नारियल तेल और बेकिंग सोडा का पैक

नारियल तेल और बेकिंग सोडा का पैक आपके अंडरआर्म्स को स्क्रब करने और काले दाग-धब्बे को हटाने में मदद करता है। नारियल के तेल में विटामिन श्व होता है, जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। यह आपके अंडरआर्म्स को पोषित और तरोताजा भी रखेगा। लाभ के लिए नारियल तेल, टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा को मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

आलू के रस का पैक

आलू का रस अंडरआर्म्स के पिगमेंनटेशन और खुजली को कम करके त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए एक छिले हुए आलू को कद्दूकस कर लें और फिर उसका रस निकाल लें। इस रस को सीधे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद सामान्य पानी से धो लें। अंडरआर्म्स पर आलू के रस को हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं। इससे आपको जल्दी फायदा होगा।

जैतून के तेल और ब्राउन शुगर का पैक

जैतून का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट, पौष्टिक और हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर होता है। यह आपके अंडरआर्म की त्वचा को मुलायम बनाता है, जबकि ब्राउन शुगर त्वचा को स्क्रब करने और मृत त्वचा कोशिकाओं को खत्म करने में सहायक है। लाभ के लिए जैतून के तेल में ब्राउन शुगर डालें और फिर इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे नम अंडरआर्म त्वचा पर लगाएं और पांच मिनट तक स्क्रब करने के बाद पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और नींबू के रस का पैक

मुल्तानी मिट्टी न केवल त्वचा पर जमा गंदगी को हटाती है, बल्कि मृत त्वचा कोशिकाओं को भी स्क्रब करती है। इससे त्वचा में निखार आता है। वहीं नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए मुल्तानी मिट्टी पाउडर, पानी और नींबू का रस मिलाकर एक मुलायम पेस्ट बना लें। अब इसे अपने अंडरआर्म्स पर 10 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें।

असम को प्रधानमंत्री मोदी का तोहफा: महाबाहु-ब्रह्मपुत्र का किया शुभारंभ…. दो पुलों की रखी आधारशिला
युक्तियुक्तकरण का विरोध : शिक्षकों को डर- खत्म हो जाएंगे 43 हजार से ज्यादा पोस्ट, सीएम साय बोले होंगी नई भर्तियां
छत्तीसगढ़ में महंगी हो गई बिजली, अगस्त में उपभोक्ताओं को मिलेगा बढ़ा हुआ बिल… 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी
स्मार्ट वर्क और नवाचार से बाल संप्रेक्षण गृह का हुआ कायाकल्प… रचनात्मकता को बढ़ावा देने से आए शानदार नतीजे…. बच्चों के हाथ में किताब और कैनवास भरने नजर आ रही कुची
CG Politics: नांदगांव में भाजपा और रमन के लिए बड़ी चुनौती बने गिरीश!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्रीनगर रवाना, भारत जोड़ो यात्रा के समापन रैली में होंगे शामिल
Next Article राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023: एकांकी नाट्कों में सामाजिक समस्याओं पर प्रभावी प्रस्तुति, दर्शकों से मिली खूब सराहना राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023: एकांकी नाट्कों में सामाजिक समस्याओं पर प्रभावी प्रस्तुति, दर्शकों से मिली खूब सराहना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?