ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवा महोत्सव से मिल रहा युवाओं को अभिव्यक्ति का अवसर : डॉ.टेकाम
Share
Notification Show More
Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे
October 28, 2026
‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी
October 28, 2026
किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 28, 2026
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

युवा महोत्सव से मिल रहा युवाओं को अभिव्यक्ति का अवसर : डॉ.टेकाम

By Om Prakash Verma Published January 28, 2023
Share
युवा महोत्सव से मिल रहा युवाओं को अभिव्यक्ति का अवसर : डॉ.टेकाम
युवा महोत्सव से मिल रहा युवाओं को अभिव्यक्ति का अवसर : डॉ.टेकाम
SHARE

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवं लोक साहित्य महोत्सव का आगाज
राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं का संगम है युवा उत्सव – खेल मंत्री पटेल
रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस महोत्सव से युवाओं को अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए बेहतर मंच मिल रहा हैं। वहीं राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, लोक खेल, परम्पराओं आदि को जानने और समझने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि इस आयोजन में संस्कृति विभाग द्वारा लोक साहित्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवाओं का प्रदेश है, यहां की युवाओं में अद्भूत प्रतिभा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक सदभाव का वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षो में राज्य की युवा प्रतिभाओं को तरासने के लिए अनेक प्रकार का आयोजन जैसे छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का कराए गए हैं। हमारा यह प्रयास रहा है कि युवाओं की ऊर्जा और उत्साह केवल आयोजनों तक सीमित न रहे, बल्कि उनका रचनात्मक कार्यो में भी इस्तेमाल होता रहे। युवाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए राजीव एवं युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। डॉ.टेकाम ने युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी युवाओं और इसके आयोजन से जुड़े खेल एवं युवा कल्याण विभाग बधाई और शुभकामनाएं दी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में युवा महोत्सव में कुल 38 विभिन्न विधाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें 24 सांस्कृतिक विधाएं 6 खेल विधाएं तथा 7 अन्य विधाएं का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी, हल्बी, गोंडी, कुड़ूख, सरगुजिहा इत्यादि बोलियों में साहित्य सृजन का आयोजन किया जा रहा है। इससे हमारे प्रदेश के साहित्यिक विधा संरक्षित होगी और उनका संवर्धन भी होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव छत्तीसगढ़ की विविध संस्कृति एवं परम्पराओं का संगम है। शुभारंभ समारोह को संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, खेल एवं युवा विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का एवं संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती श्वेता सिन्हा उपस्थित थीं।

मार्च पास्ट में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति
युवा महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न संभागों के युवाओं के दल ने अपनी परम्परागत लोक नृत्य को प्रदर्शित करते हुए मार्च पास्ट किया। आकर्षक वेशभूषा में सजे-धजे युवाओं के नृतक दल ने विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। दुर्ग संभाग के पंथी और डंडा नृत्य, बस्तर संभाग के ककसार, बिलासपुर संभाग के राउत नाचा एवं डंडा नाच, सरगुजा संभाग के करमा एवं सरहुल, रायपुर संभाग के करमा और पंथी नृतक दलों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

विजेता प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में तीन हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें प्रत्येक आयु वर्ग में महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को दलीय खेलों में प्रथम स्थान के लिए 10 हजार, द्वितीय स्थान के लिए साढ़े सात हजार, तृतीय स्थान के लिए 5 हजार के पुरस्कार दिए जाएंगे। एकल विधाओं में प्रथम स्थान के लिए एक हजार, द्वितीय स्थान के लिए 750 एवं तृतीय स्थान के लिए 500 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे

‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी

किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Om Prakash Verma January 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद सुखोई – मिराज दुर्घटनाग्रस्त, एक मुरैना तो दूसरा भरतपुर में गिरा… एक पायलट शहीद
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 105 # 28 january 2023

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?