ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घुटनों को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, रोजाना करें अभ्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

घुटनों को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, रोजाना करें अभ्यास

By Sonu Sahu
Published: January 27, 2023
Share
SHARE

उम्र और चोट जैसे कई कारणों से हमारे घुटनों को नुकसान पहुंच सकता है। इन समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए घुटनों को मजबूत होना चाहिए। इसके लिए कई लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं, लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह के सप्लीमेंट्स लेना सही नहीं है। ऐसे में योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। आइए आज पांच ऐसे योगासन जानते हैं, जिनका अभ्यास घुटनों को मजबूती प्रदान करने में मदद कर सकता है।

Contents
  • त्रिकोणासन को करें दिनचर्या में शामिल
  • उत्कटासन से मजबूत होंगे घुटने
  • बहुत असरदार आसन है वीरभद्रासन
  • रोजाना करें ताड़ासन का अभ्यास
  • सुप्त बद्धकोणासन से होगा फायदा

त्रिकोणासन को करें दिनचर्या में शामिल

इसके लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं, फिर अपने दोनों पैरों को जितना हो सके उतना खोलें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को कंधों की सीध में फैलाएं और फिर एक हाथ की उंगलियों से उसी तरफ के पैर के अंगूठे को छूने की कोशिश करें। इस मुद्रा में दो-तीन मिनट तक बने रहने के बाद धीरे-धीरे आसन छोड़े, फिर इसी प्रक्रिया को दूसरे हाथ की तरफ से दोहराएं।

उत्कटासन से मजबूत होंगे घुटने

उत्कटासन के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं, फिर अपने हाथों को जमीन के समांतर आगे की ओर सीधा करें या उन्हें आसमान की ओर सीधा उठा लें। इसके बाद धीरे-धीरे अपने घुटनों के सहारे नीचे आएं और कुर्सी का आकार लेकर इसी स्थिति में रुकने की कोशिश करें। इस अवस्था में पीठ को बिल्कुल सीधा रखें और कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।

बहुत असरदार आसन है वीरभद्रासन

वीरभद्रासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पैरों को तीन-चार फीट की दूरी तक फैलाकर खड़े हो जाएं और हाथों को कंधे की सीध में फैला लें। फिर दाएं पैर को 90 डिग्री घुमाएं और शरीर को दाईं तरफ घुमाकर गहरी सांस लेते हुए दाएं घुटने को मोड़ें। थोड़ी देर इसी अवस्था में रहें और फिर धीरे-धीरे वापस प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। इसके बाद इस प्रक्रिया को विपरीत दिशा से दोहराएं।

रोजाना करें ताड़ासन का अभ्यास

ताड़ासन के लिए सबसे पहले जमीन पर सावधान मुद्रा में खड़े होकर अपने दोनों हाथों को आसमान की ओर सीधा उठाएं और अपनी उंगलियों को आपस में फंसा लें। अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए पंजों के बल खड़े होकर शरीर को ऊपर की ओर खींचने की कोशिश करें। जब शरीर पूरी तरह तन जाए तो इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें और सांस लेते रहें। अंत में सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए पहले वाली अवस्था में आ जाएं।

सुप्त बद्धकोणासन से होगा फायदा

सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेटकर अपने दोनों हाथों और पैरों को अपनी क्षमतानुसार फैला लें। अब पैरों को घुटनों से मोड़कर अपने दोनों तलवों को आपस में मिला लें। इस दौरान अपनी दोनों आंखों को बंद करके सामान्य गति से सांस लेते रहें। कुछ सेकंड के बाद आसन को धीरे-धीरे छोड़ दें। आप चाहें तो अपनी पीठ के नीचे सपोर्ट के लिए कोई मुलायम तकिया भी रख सकते हैं।

राज्यपाल उइके से पर्वतारोही नैना धाकड़ ने सौजन्य मुलाकात की…
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: हिटमैन रोहित शर्मा की लंबी छलांग… विराट को पीछे छोड़ पहुंचे इस पायदान पर… बुमरह की रैकिंग में भी आया सुधार
जशपुर के स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा… एसईसीएल एवं ईडीसीआईएल के बीच हुआ एमओयू
सब्जी मंडी आकाशगंगा में निगम एवं पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई…. लॉकडाउन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर एक दुकान सील
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक विवाह में हुए शामिल, नवविवाहितों को दी बधाई, 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नईदिल्ली में दिख रही छत्तीसगढ़ की झलक, गढ़ कलेवा में बिखर रही व्यंजनों की खुशबू
Next Article ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग के दौरान कैमरा-रेडी दिखने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?