ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हैदराबाद के शादीशुदा NRI ने भिलाई की लड़की से की शादी, प्रग्नेंट हुई तो छोड़कर भागा… अब दर्ज हुई FIR
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हैदराबाद के शादीशुदा NRI ने भिलाई की लड़की से की शादी, प्रग्नेंट हुई तो छोड़कर भागा… अब दर्ज हुई FIR

By Mohan Rao
Published: January 25, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

भिलाई। हैदराबाद के शादीशुदा एनआरआई ने भिलाई की लड़की को धोखे में रख शादी कर ली। शादी के बाद हैदराबाद अपने घर ले जाने के बजाय रायपुर में किराए के मकान में रखा। इसके बाद अमेरिका चला गया। बीच-बीच में रायपुर आता और कुछ दिनरहकर चला जाता। शादी के बाद एक साल तक सब ठीक था, लेकिन लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद उसके व्यवहार में परिवर्तन आया और अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। परेशान पत्नी ने अब इस मामले में महिला थाना सेक्टर-6 में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर धारा 498 ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

महिला थाना प्रभारी सी तिर्की ने बताया कि पुरानी बस्ती कोहका निवासी अनिता गोस्वामी ने अपने पति विशाल गोस्वामी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिस पर से धारा 498 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पार्थिया ने बताया कि उसकी शादी विशाल गोस्वामी 19 नवंबर 2018 को हुई थी। विशाल गोस्वामी अमेरिका में काम करता है और उसका निवास हैदराबाद में है। शादी के बाद अपने घर की बजाए रायपुर में किराये के घर में रखा और खुद 6 दिसंबर 2018 को अमेरिका चले गये। इस बीच फोन पर बात होती थी। इस दौरान यह भी बताया कि ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई कर दिया है।

प्रार्थिया ने बताया कि इस बीच वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद पति के रवैय्या बदल गया और हमेशा शराब के नशे में मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि उसके पति विशाल गोस्वामी ने उससे दूसरी शादी की थी। वह पहले से शादीशुदा है और अमेरिका में पत्नी व दो बच्चे भी हैं। इस तरह धोखे में रखकर प्रार्थिया से शादी करने की बात सामने आई। प्रार्थिया ने बताया 16 मई 2019 को वे भिलाई आए और 19/05/2019 को वापस चले गए। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। उन्होंने न तो अपना हैदराबाद का घर दिखाया और न ही लेने आए। प्रार्थिया ने यह भी बताया कि शादी का सारा खर्च भी उसके माता पिता ने उठाया था उस पैसे को उसने अमेरिका जाकर वापस करने की बात कही थी।

प्रार्थिया ने बताया कि उसका बच्चा तीन साल का हो गया है लेकिन अभी तक उसके पति ने उसका मुंह नहीं देखा। इस तरह की धोखाधड़ी से महिला काफी परेशान है। प्रार्थिया ने बताया कि इनकी अमेरिका में रहने वाली पत्नी नाम नव्या मल्लापर्दी है। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसके सामने अपने बच्चे के भविष्य की चिंता है और पति ने उससे पूरी तरह से दूरी बना ली है। शिकायत के बाद पुलिस ने फिलहाल विशाल गोस्वामी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार शोरूम का कबाड़ खरीदने पहुंचे युवक की करंट लगने से मौत, ट्रांसफार्मर के पास उठा रहा था लोहे की रॉड
जेईई एडवांस्ड परीक्षा कल, ध्यान रखें ये जरूरी दिशानिर्देश और नियम
रुंगटा कॉलेज में आईटीआई के छात्र से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिख सॉरी पापा………
राज्योत्सव में बढ़ी इस व्यंजन की डिमांड, कर चुके हैं हजारों की कमाई
Gustakhi Maaf: केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त ही होनी चाहिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने कैंसर स्क्रीनिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, आर्थिक रूप में कमजोर तबकों को मिलेगी मदद मुख्यमंत्री ने कैंसर स्क्रीनिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, आर्थिक रूप में कमजोर तबकों को मिलेगी मदद
Next Article Breaking News :  दुर्ग जिले को मिले 4 नए ट्रैफिक थाने, अब यातायात से जुड़े अपराधों की शिकायतें यहां होंगी दर्ज

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?