ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Fraud : तालाब खुदाई के नाम पर जेसीबी मशीन किराए पर लेकर फरार हुए ठग, चार के खिलाफ थाने में FIR
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

CG Fraud : तालाब खुदाई के नाम पर जेसीबी मशीन किराए पर लेकर फरार हुए ठग, चार के खिलाफ थाने में FIR

By Mohan Rao
Published: January 24, 2023
Share
सांकेतक फोटो
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के जेसीबी मालिक को ठगों ने लाखों का चूना लगा दिया। अपने आप को पार्टनर बताने वाले चार लोगों ने मिलकर यह कांड किया। दरअसल उक्त चारों ने तलाब खुदाई के नाम पर एक लाख रुपए प्रतिमाह किराए से जेसीबी मशीन ली और मशीन के साथ फरार हो गए। जेसीबी का मालिक लगातार संपर्क करता रहा लेकिन ठगों ने न तो उसका किराया दिया और न ही उसकी जेसीबी लौटाई। इस मामले के सोमवार को पीड़ित थाने पहुंचा और चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। मामला राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम संकरी निवासी रमेश कुमार देवांगन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे जेसीबी मशीन किराए पर देने का काम करते हैं। 2020 में उन्होंने अशोक लीलैंड फाइनेंस कंपनी से एक जेसीबी फाइनेंस कराई थी। करीब 11 माह पहले 24 फरवरी 2022 को टिकरापारा निवासी दीपक साहू, यासीन खान, अनवर व भानुप्रतापपुर निवासी अफताब मेमन उनके पास पहुंचे और जेसीबी किराए में लेने की बात कही।

चारों ने बताया कि राजनांदगांव में उन्हें तालाब खुदाई का बड़ा ठेका मिला है और इसके लिए उन्हें कई जेसीबी मशीने चाहिए। चारों ने रमेश देवांगन को एक लाख रुपए मासिक किराया देने की बात कही। रमेश देवांगन इनकी बातों में आ गया और दूसरे दिन 25 फरवरी को एग्रीमेंट कर डेढ़ लाख रुपए एडवांस में जेसीबी मशीन क्रमांक CG04-NF-7637 किराए पर दे दिया। इसके बाद चारों ने अपने ड्रायवर भुवन साहू के साथ जेसीबी ले गये।

25 फरवरी 2022 को जेसीबी ले जाने वाले  दीपक साहू, अफताब मेमन, यासीन खान व अनवर ने इसके बाद कभी संपर्क नहीं किया। इसके बाद न तो रमेश को उसकी जेसीबी मिली और न ही उसके किराए की रकम। इस तरह तालाब खोदने के बहाने जेसीबी किराए पर लेकर चारों ने धोखाधड़ी की। टिकरापारा पुलिस ने दीपक साहू, अफताब मेमन, यासीन खान व अनवर के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

33 करोड़ 31 लाख 54 हजार के विभिन्न विकास कार्यों का सीएम और मंत्री करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन….. निरीक्षण को पहुंचे सीएम के ओएसडी व विधायक देवेन्द्र यादव
बलि देने की चर्चा: मासूम का कटा मिला सिर, जिसने भी देखा कांप गया सीना
रेलवे के सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह बघेल को मिला पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण
निगम का कोष बढ़ाने आयुक्त ने ली क्लास…. 33 बकायादारों को दूसरा नोटिस, टैक्स जमा नहीं किया तो निकलेगा कुर्की आदेश
10 लाख रूपए का राजश्री पान मसालों की लूट, कार सवार लुटेरे मेटाडोर लेकर फरार, आरोपियों की तलाश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'परीक्षा पे चर्चा' के तहत केन्द्रीय विद्यालय में हुई चित्रकला प्रतियोगिता, 27 को पीएम मोदी करेंगे छात्र-छात्राओं से चर्चा ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तहत केन्द्रीय विद्यालय में हुई चित्रकला प्रतियोगिता, 27 को पीएम मोदी करेंगे छात्र-छात्राओं से चर्चा
Next Article Politics: नई पार्टी वाभापा का उदय, 2023 के चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा Politics: नई पार्टी वाभापा का उदय, 2023 के चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?