ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंडा में प्रशासन तुंहर द्वार शिविर में आये 209 आवेदन, 155 का मौके पर ही निराकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अंडा में प्रशासन तुंहर द्वार शिविर में आये 209 आवेदन, 155 का मौके पर ही निराकरण

By Om Prakash Verma
Published: January 24, 2023
Share
अंडा में प्रशासन तुंहर द्वार शिविर में आये 209 आवेदन, 155 का मौके पर ही निराकरण
अंडा में प्रशासन तुंहर द्वार शिविर में आये 209 आवेदन, 155 का मौके पर ही निराकरण
SHARE

धमधा में विद्युत विभाग के सहायक यंत्री को नोटिस जारी, पेंडिंग आवेदनों पर धीमी कार्रवाई के चलते दिया
दुर्ग। ग्राम अंडा में आयोजित प्रशासन तुंहर द्वार शिविर में 209 आवेदन आये, इनमें 155 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। एक ग्रामीण ने दुकान के सामने बिजली का पोल लगाये जाने की शिकायत की। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि घरों के ऊपर से बिजली की तार जा रही है इसे हटाने के लिए आवेदन किया गया लेकिन अब तक इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ। इस पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने धमधा के विद्युत विभाग के सहायक यंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये, साथ ही आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के लिए भी कहा। इसके साथ ही विद्युत विभाग के कुछ और आवेदन आये।

जंजगिरी में ट्रांसफार्मर के निचले जगह पर लगाये जाने की शिकायत आई। इसे ठीक करने के लिए निर्देश दिये गये। साथ ही विनायकपुर में लो वोल्टेज की शिकायत आई। कलेक्टर ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिये। निकुम, मचांदुर, अंडा, नंदक_ी आदि में शिक्षकों की कमी की समस्या ग्रामीणों ने रखी। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने कहा। अंडा के वार्ड क्रमांक 11 और 12 में नाली निर्माण के संबंध में ग्रामीणों ने आवेदन दिया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि शीघ्र ही नाली निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि निजी शौचालय के सीवर टैंक भर रहे हैं लेकिन घर वालों द्वारा इसे खाली करने की कार्रवाई नहीं की जा रही।

कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत इन पर दंड लगाएं और दंड की राशि से इसकी सफाई कराएं। मंचादुर टंकी का काम आधा छूटने की शिकायत भी आई, इस पर ठेकेदार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए भी कलेक्टर ने कहा। शिविर में समाज कल्याण विभाग के हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल का वितरण भी किया गया और व्हील चेयर भी दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, जनपद अध्यक्ष दुर्ग श्री देवेंद्र देशमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन भी मौजूद रहे।

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में आई भारी गिरावट…. पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए 16505 नए मामले
ई-श्रेणी में ठेका के लिए 1610 युवाओं ने कराया पंजीयन…. लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिक से अधिक पंजीयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की नववर्ष की शुरूआत 
महाकुंभ में होगा अद्भुत और लुप्त प्राय पक्षियों का भी संगम, वाइल्ड लाइफ की टीम निगरानी में जुटी
Alert..Alert..Alert..: कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 की भारत में एंट्री, 3 लोग मिले संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम ने ली अफसरों की बैठक, कहा- पात्र लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी
Next Article घर के सामने से खड़ी कार उड़ा ले गया चोर, दो दिन की तलाश के बाद थाने पहुंचा कार मालिक

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?