ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुमशुदा लोगों की तलाश में छावनी अनुभाग की बड़ी उपलब्धि, 20 दिन में ढूंढ लिए 100 से ज्यादा गुमशुदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

गुमशुदा लोगों की तलाश में छावनी अनुभाग की बड़ी उपलब्धि, 20 दिन में ढूंढ लिए 100 से ज्यादा गुमशुदा

By Mohan Rao
Published: January 21, 2023
Share
गुमशुदा महिला से बात करते एसपी अभिषेक पल्लव
SHARE

भिलाई। गुमशुदा लोगों की तलाश में छावनी अनुभाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नए साल की शुरुआत में 20 दिनों के भीतर छावनी अनुभाग के पुलिस थानों ने 104 गुमशुदा लोगों को तलाश किया है। इनमें ऐसे भी लोग शामिल है जो बीते 11 से 12 सालों से लपता थे। छावनी सीएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को गुमशुदा लोगों की तलाश के बाद उनका ब्योरा जारी किया।

गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए नए साल में मिलन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गठित टीम को जनवरी में 100 गुमशुदा लोगों की तलाश का लक्ष्य दिया गया था। गठित टीम के सदस्यों ने इसे गंभीरता से लिया ओर गुमशुदा की तलाश शुरू की। टीम ने पूरी लगन से गुमशुदा लोगों की तलाश शुरू की और इसका नतीजा यह रहा है महज 20 दिनों में ही मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया। जनवरी माह के शुरुआती 20 दिनों में ही टीम ने 104 गुमशुदा लोगों को तलाश कर लिया गया। यानी रोजारा औसनत 5 गुमशुदा लोगों की तलाश की गई।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने टीम को दिया प्रशस्ति पत्र

36 पुरुष व 68 महिलाओं खोजकर परिजनों को सौंपा
छावनी अनुभाग ने इन 20 दिनों में 36 पुरुष तथा 68 महिलाओं को तलाश कर उनके परिजनों को सौंपा है। इन गुमशुदा में सबसे कम उम्र के बच्चे जिसकी उम्र लगभग 7 वर्ष एवं अधिक उम्र 70 वर्ष है। गुमशुदा की तलाश जिले के साथ ही राज्य के भीतर की गई। इसके बाद 9 राज्यों से टीम ने तलाश कर इन गुमशुदा लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाया। इस दौरान दुर्ग जिले के भीतर 62, राज्य के भीतर 20 व राज्य के बाहर 22 गुमशुदा लोगों को बरामद किया गया।

मिलन अभियान के तहत काफी वर्ष पूर्व के गुमशुदा को भी तलाश किया गया। इसी कड़ी में थाना छावनी एवं खुर्सीपार पुलिस ने 12 वर्ष पूर्व गुम हुए लोगों को  तलाश किया है। इसी तरह मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग को भी टीम द्वारा तलाश किया गया। इस प्रकार 10-12 वर्ष पूर्व गुमशुदा के मिलने पर परिजनों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। इनकी तलाश में थाना एवं ACCU की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही वजह रही कि 20 दिन में ही 104 गुमशुदा लोगों को तलाश कर उनके परिजन को सौंपा गया है। छावनी अनुभाग की इस सफलता के लिए एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव टीम की सराहना कर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति
इसरो की निगाहें शुक्र की जमीं पर, सबसे गर्म ग्रह पर करेगा जीवन के निशान की तलाश
भिलाई ब्रेकिंग: खुर्सीपार आईटीआई मैदान में मिली युवक की लाश, हत्यारों ने सिर और प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह कुचला
लोकसभा चुनाव 2024 : संपत्ति विरूपण के तहत प्रदेश में अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग
Gustakhi Maaf: रमन की इस बात में दम तो है, लेकिन…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू में लगातार सीरियल ब्लास्ट से पांच लोग घायल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा जम्मू में लगातार सीरियल ब्लास्ट से पांच लोग घायल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा
Next Article Mann ki Baat: छत्तीसगढ़ के बच्चों से पीएम मोदी करेंगे मन की बात, मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों में उत्साह Mann ki Baat: छत्तीसगढ़ के बच्चों से पीएम मोदी करेंगे मन की बात, मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों में उत्साह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?