ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम व व्यापारी संघ मिलकर आकाशगंगा मार्केट को बनाएंगे बेहतर, निगम आयुक्त व असिस्टेंट कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

निगम व व्यापारी संघ मिलकर आकाशगंगा मार्केट को बनाएंगे बेहतर, निगम आयुक्त व असिस्टेंट कलेक्टर ने किया निरीक्षण

By Mohan Rao
Published: January 20, 2023
Share
आकाश गंगा मार्केट का निरीक्षण करते निगम आयुक्त
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सुपेला के प्रमुख मार्केट क्षेत्र आकाशगंगा का आज निगम आयुक्त रोहित व्यास एवं सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी ने व्यापारियों के साथ मिलकर पूरे आकाशगंगा क्षेत्र का कई घंटो तक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान लाइट की व्यवस्था भी उन्होंने देखी। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने प्रमुख व मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान मार्केट क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था देखी गई, शौचालय को बेहतर बनाने साफ, सफाई के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था पर चर्चा की गई। मार्केट में पानी और ड्रेनेज सिस्टम को भी देखा गया, सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत डिवाइडर को मरम्मत कर आकर्षक पौधे रोपित करने तथा प्रत्येक दुकानों के सामने डस्टबिन एवं गमले रखने पर चर्चा की गई।

कचरा कहीं पर भी अव्यवस्थित तरीके से न फेंके इस पर भी बात हुई। पार्किंग के लिए मार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, पार्किंग की उचित व्यवस्था पर बात हुई, मार्केट में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण के पहलुओं को भी ध्यान में रखा जाएगा, सीसी टीवी कैमरे व अन्य उपाय भी इसके लिए अपनाए जायेंगे। व्यापारियों से समन्वय स्थापित कर मार्केट में निर्धारित समय के अनुसार कचरा संग्रहण की गाड़ी मार्केट से कचरा कलेक्शन का कार्य करेगी। इस पर भी विशेष योजना तैयार की जाएगी।

गौरतलब है कि भिलाई निगम और चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा व्यापारी संघ के संयुक्त प्रयासों से आकाश गंगा मार्केट क्षेत्र को आदर्श मार्केट के रूप में विकसित करने का कार्य प्रारंभ हो गया है, इसके लिए आज सर्वे किया गया। गुरुवार को आकाशगंगा के मार्केट क्षेत्र में विशेष अभियान आवारा पशुओं को पकड़ने का चलाया गया था शुक्रवार को भी यह अभियान जारी रहा। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आदर्श मार्केट के रूप में विकसित करने की दिशा में शुरुआत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। आकाशगंगा से इसकी शुरुआत हो चुकी है और लगातार दो दिनों से निगम आकाशगंगा क्षेत्र में सक्रियता से कार्य कर रही है।

इस दौरान सड़क पर सामान बिखेरकर दुकान संचालित करने वालों के सामानों को अपने दायरे में ही रखकर संचालन करने की समझाइश भी दी गई है ताकि ये सड़क बाधा का कारण न बने। आदर्श मार्केट बनाने के लिए मार्केट के हर पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है, मार्केट में आने वाले लोगों की सुविधाओं को देखते हुए भी कार्य योजना तैयार की जाएगी। मार्केट क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन एवं अन्य पदाधिकारी तथा व्यापारी मौजूद रहे।

2.5 करोड़ की लागत से बनेंगे 10 स्थानों पर हमर क्लिनिक… भूपेश सरकार ने जनता के द्वार तक पहुंचाई स्वास्थ्य सुविधाएं: वोरा
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र से छत्तीसगढ़ को मिली 15.70 करोड़ की अतिरिक्त सहायता
भिलाई निगम : दुकानों का किराया नहीं पटाने पर 28 आबंटितियो का आबंटन हुआ निरस्त… राशि जमा कर दुकान वापस पाने मिल रहा अंतिम अवसर
देवपहरी वॉटरफॉल में अचानक जलस्तर बढऩे से फंसे चार पर्यटक, एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू
आठ दस लोगों को एमपी ले जाते ट्रक चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मक्का प्रोसेसिंग प्लांट से बदलेगी किसानों की तकदीर, कोण्डागांव के कोकोड़ी में 140 करोड़ की लागत से बन रहा प्लांट
Next Article कोदो, कुटकी और रागी से बनेगा इडली और दोसा, उपमा व खीर का भी मिलेगा स्वाद… इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बना मिलेट कैफे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?