ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल्पतरु रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने चखा रीपा में तैयार मिलेट कुकीज और नवकलेवा राईस चिप्स का स्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

कल्पतरु रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने चखा रीपा में तैयार मिलेट कुकीज और नवकलेवा राईस चिप्स का स्वाद

By Mohan Rao
Published: January 20, 2023
Share
कल्पतरु रुरल इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचे सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी के साथ राजधानी के सेरीखेड़ी स्थित कल्पतरु रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचे। उन्होंने वहां महिला समूहों द्वारा संचालित बेकरी यूनिट, सिलाई यूनिट, नर्सरी, सीएमटीसी, सोलर ड्रायर, सोलर कोल्ड स्टोरेज, हर्बल गुलाल, चाक, फिनायल, सोप और मिक्सचर यूनिट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने वहां कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके जीवन में आये परिवर्तन की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी ली। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को बेकरी यूनिट में काम कर रही महिलाओं ने बताया कि उनका समूह कोदो, कुटकी और रागी से बिस्कुट और कुकीज बनाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री बघेल और शैलजा कुमारी ने कोदो से बने बिस्कुट का स्वाद चखा और कुकीज के स्वाद की सराहना की। उन्होंने महिलाओं के आजीविका मूलक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी।

इस दौरान सिलाई मशीन की इकाई में काम करने वाली ईश्वरी डहरिया ने बताया कि उनका समूह कपड़ा निर्माण का कार्य करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से टी शर्ट सिलाई के लिए आवश्यक मशीन की मांग की। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही इस केंद्र के लिए बीस बड़ी सिलाई मशीन और इंटर लॉक मशीन देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा मशीन की कीमत पूछने पर उन्होंने बताया कि बड़ी सिलाई मशीन 28 हजार रुपए और इंटर लॉक मशीन 80 हजार रुपए की आती है। महिलाओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को निर्देशित किया।

रीपा के प्रशिक्षण केन्द्र में 16 हजार से अधिक महिलाओं को आयमूलक गतिविधियों का प्रशिक्षण
नर्सरी निर्माण यूनिट की श्रीमती यमुना ध्रुव ने बताया कि वे विगत 5 वर्षों से यहाँ कार्य कर रही हैं। इस इकाई में महिलाएं छोटे पौधे तैयार कर उसका विक्रय निजी नर्सरियों को करती है। जिससे 5 से 6 हजार प्रतिमाह आमदनी होती है। लक्ष्य महिला संगठन द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र सीएमटीसी इकाई की अध्यक्ष ने बताया कि यहां अब तक 195 प्रशिक्षण सत्र सम्पादित किये जा चुके हैं, जिससे 16 हजार 6 सौ महिलाओं को विभिन्न आयमूलक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्य से अब तक 1 करोड़ 20 लाख रुपए की आमदनी हुई है। जिसमें महिलाओं को 30 लाख रुपए का लाभ हुआ है। यहां 40 ट्रेनर प्रशिक्षण देते हैं। महिलाओं ने बताया कि आवासीय प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं के रहने और भोजन की अच्छी व्यवस्था की जाती है। मुख्यमंत्री बघेल ने बटन मशरूम को संरक्षित करने के लिए लगाए गए सोलर कोल्ड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण कर उसकी कार्यशैली की जानकारी ली।

रीपा में कार्यरत महिलाओं के बच्चों की देखरेख एवं पोषण के लिए स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र पहुँचने पर आंगनबाड़ी केंद्र के मासूम बच्चों ने फूल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। महिलाओं ने अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया और बताया कि यहाँ सुबह 09 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाएं कार्य करती हैं। इस दौरान उनके बच्चों को आंगनबाड़ी में बुनियादी शिक्षा एवं पोषक आहार भी प्रदान किया जाता है। मिक्सचर यूनिट के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल और सुश्री शैलजा कुमारी ने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे नवकलेवा राईस चिप्स की प्रक्रिया की जानकारी ली। महिलाओं के आग्रह पर अतिथियों ने राईस चिप्स का स्वाद भी लिया। इस केन्द्र में लगाए गए सोलर ड्रायर में लेमन ग्रास फूलों की पंखुड़ियां, मशरूम, हल्दी आदि सुखाए जाते हैं।

चाक निर्माण यूनिट में कार्यरत टिकेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे यहाँ काम कर 6000 रुपये प्रतिमाह कमा लेती हैं। वह राजधानी के दुर्गा कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। रीपा से जुड़कर वह निर्बाध रूप से अपनी पढ़ाई पूरी कर पा रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने लिए एक स्कूटी भी खरीदी है। सोप निर्माण यूनिट से जुड़ी मोमिन धीवर ने मुख्यमंत्री एवं अतिथियों को उपहार स्वरूप साबुन भेंट किया। उन्होंने बताया कि अब तक उनका समूह 5 लाख रुपए की आमदनी कर चुकी हैं। श्रीमती धीवर ने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क महिलाओं के जीवन में एक नई क्रांति लेकर आया है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। हाथ करघा लूम यूनिट और गोदना आर्ट यूनिट के अवलोकन के दौरान महिलाओं ने इस यूनिट में तैयार किया गया राजकीय गमछा भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। उन्होंने समूह की महिलाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री एवं अतिथियों को रीपा में बने उत्पादों की टोकरी भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री सन्नी अग्रवाल भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 1134 मरीज, 14 लोगों की हुई माैत
बेलगाम पेट्रोल-डीजल: लगातार पांचवे दिन बढ़े दाम… बीते छह माह में सरकार ने कर ली इनते हजार करोड़ की कमाई… जाने आज की कीमत
अच्छी शिक्षा से ही आगे बढ़ता है समाज – भूपेश बघेल
रक्षाबंधन पर सैनिकों के सम्मान में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026’
Gustakhi Maaf: हनी ट्रैप में उलझे आईपीएस के आईएएस पति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg braking : सूने मकान व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश… मर्डर केस में 16 साल सजा काट चुका है गिरोह का सरगना
Next Article Railway Breaking :  आजाद हिंद एक्सप्रेस का बदल गया रूट, अब इन स्टेशनों से होकर पहुंचेगी पुणे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?