भिलाई। शहर में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। पति के साथ स्कूटर पर जा रही महिला के गले से चेन खींचकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। दो दिन पुरानी घटना में पीड़ित ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुट गई है।
घटना के संबंध में भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि बी 93 आम्रपाली वनांचल सिटी निवासी श्यामबाबू अग्रवाल बीएसपी कर्मी हैं। वे 17 जनवरी की सुबह 11 बजे अपनी पत्नी सरला अग्रवाल के साथ बोरसी जाने निकले थे। दोनों ज्युपिटर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीवी 3674 से गैरेज रोड होते जा रहे थे। करीब 11.45 महाराणा प्रताप चौंक के पहले पुलिया नाला के पास पीछे से एक काले रंग का मोटर सायकल में सवार एक अज्ञात व्यक्ति जो पीले रंग का हेलमेट एवं काले रंग का जैकेट पहना हुआ था। वह इनकी स्कूटर तक पहुंचा और महिला के गले से चेन खींचकर फरार हो गया। चेन का वजन करीब 2 तोला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।




