भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा डिप्रेशन से परेशान थी। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में थी। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने डिप्रेशन की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम का विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना विश्व बैंक कॉलोनी है। यहां पर एक कॉलेज छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस अपनी टीम को भेजा और शव का फंदे से उतारा। छात्रा का नाम पूजा बघेल था। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला जिसमें डिप्रेशन की बात सामने आई है। बताया जा रहा है छात्रा के पिता की मौत के बाद वह डिप्रेशन में थी।




