ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में हर साल बन रहा नया कीर्तिमान, अब तक 102 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में हर साल बन रहा नया कीर्तिमान, अब तक 102 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

By Om Prakash Verma
Published: January 18, 2023
Share
SHARE

22.72 लाख किसानों ने बेचा धान : किसानों को 21,006 करोड़ रूपए का भुगतान
कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा 78 लाख मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव
रायपुर । छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चालू के खरीफ सीजन में पिछले वर्ष का रिकार्ड टूट गया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 102 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 2021-22 में 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान खरीदी का यह आकड़ा और भी बढ़ेगा। धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक चलेगी। राज्य के 22.72 लाख किसानों ने धान विक्रय किया है। धान के एवज में इन किसानों को 21,006 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। धान खरीदी केन्द्रों में दिख रही किसानों की चहल-पहल और धान की आवक से यह अनुमान है कि यह लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त हो जाएगा।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 102 लाख मीट्रिक टन धान में से 87 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 78 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

गौरतबल है कि राज्य सरकार की किसान हितैषी फैसलों से इन चार वर्षों में लगातार किसानों की पंजीयन और रकबा में वृद्धि हुई है। इस वर्ष 24.96 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, इनमें 2.30 लाख नए किसान हैं। किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हो इस लिहाज से राज्य में 2617 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 18 जनवरी को 23 हजार से अधिक किसानों से 95 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 6 हजार टन धान की खरीदी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ सीजन में सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसी तरह राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

दुर्ग से चलने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, मार्च के पहले सप्ताह तक रहेंगी यह ट्रेने
भाजपा विधायक केदार कश्यप का कांग्रेेस पर हमला, बोले- घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी की गारंटी है वहां
साडा ने पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से सिरपुर में किया हेरिटेज वॉक का आयोजन
ट्विनसिटी में उत्साह: श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर शहर में दिवाली सा माहौल, दिए व पटाखे जलाकर मनाई खुशी
छत्तीसगढ़ के किसान, उद्यमी और निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक बाजार का सीधा लाभ, रायपुर में खुलेगा APEDA का क्षेत्रीय कार्यालय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीसीसीएआई का 'चेम्बर हमारा है' पर हुई चर्चा, व्यापारियों की जानी समस्याएं, उत्कृष्ट योगदान के लिए कैलाश हुए सम्मानित सीसीसीएआई का ‘चेम्बर हमारा है’ पर हुई चर्चा, व्यापारियों की जानी समस्याएं, उत्कृष्ट योगदान के लिए कैलाश हुए सम्मानित
Next Article Bhilai Breaking : भिलाई के कैंप क्षेत्र में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?