ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों की क्लास ली, छत्तीसगढ़ी बोली, कला-संस्कृति एवं पारम्परिक परिधान के बारे में रोचक जानकारी ली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों की क्लास ली, छत्तीसगढ़ी बोली, कला-संस्कृति एवं पारम्परिक परिधान के बारे में रोचक जानकारी ली

By Om Prakash Verma
Published: January 18, 2023
Share
कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों की क्लास ली, छत्तीसगढ़ी बोली, कला-संस्कृति एवं पारम्परिक परिधान के बारे में रोचक जानकारी ली
कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों की क्लास ली, छत्तीसगढ़ी बोली, कला-संस्कृति एवं पारम्परिक परिधान के बारे में रोचक जानकारी ली
SHARE

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पी.एस.ध्रुव ने आज अपने आकस्मिक भ्रमण के दौरान कई स्कूलों का निरीक्षण कर वहां अध्ययन-अध्यापन की स्थिति और शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला फाटपानी में कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान शिक्षक के रूप में बच्चों की क्लास ली। उन्होंने बच्चों से छत्तीसगढ़ी में बातचीत कर उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ी बोली-भाषा, कला-संस्कृति, खान-पान एवं पारम्परिक परिधान के बारे में बच्चों से सवाल भी पूछे और इस संबंध में रोचक जानकारी दी।

कलेक्टर ध्रुव आज मनेन्द्रगढ़ विकास खण्ड के कई स्कूलों एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला फाटपानी के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों को पालकों से संपर्क कर बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला फाटपानी में कक्षा 8वीं के बच्चों को छत्तीसगढ़ी बोली भाषा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि हमें हिन्दी के साथ-साथ स्थानीय बोली छत्तीसगढ़ी भाषा का भी अच्छा ज्ञान होना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं के छत्तीसगढ़ी भाषा के संबंध में भी सवाल पूछे जाते हैं। कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला फाटपानी के सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के संबंध में रोचक जानकारी दी। फाटपानी स्कूल के बच्चे कलेक्टर को छत्तीसगढ़ी बोली भाषा में बात करते देखकर बेहद खुश नजर आए। कलेक्टर ने स्कूल परिसर के खराब हैण्ड पंप को तत्काल सुधरवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला डांडहसवाही के बच्चों को जीवन में आगे कैसे बढऩा है, हमारा लक्ष्य क्या होना चाहिए, लक्ष्य को केन्द्रीत कर हमें मुकाम तक कैसे पहुँचना है, विषय पर समेकित रूप से बच्चों को पाठ पढ़ाया।

कलेक्टर ने आँगन बाड़ी केन्द्र घुटरा का निरीक्षण कर वहां बच्चों और महिलाओं को मिल रही सुविधा के बारे में जानकारी ली। ग्राम डांडहसवाही में राजीव गाँधी युवा क्लब के युवाओं द्वारा खेल मैदान समतलीकरण करने की मांग पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ को तत्काल मौके पर बुलवाकर प्राक्कलन तैयार कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस मौके पर डांडहसवाही गांव में क्रिकेट खेल रहें राजीव गाँधी युवा मितान क्लब के सदस्यों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सरेंडर करने पर लगाई रोक, सीबीआई से मांगा जवाब
समूह बनाकर लोन की रकम हड़पने वाली शातिर ठग मंजू सोनी गिरफ्तार, कई महिला समूहों को लगाया चूना
कोरोना से जंग में आगे आए मुकेश अंबानी, अस्पतालों के लिए रिफाइनरी से मुफ्त भिजवा रहे ऑक्सीजन
आकाशगंगा बस डिपो के बगल में खड़ी होंगी सब्जियों की लोडिंग एवं अनलोडिंग वाले वाहन…. बढ़ते ट्रैफिक के दबाव से मिलेगी निजात, निगम आयुक्त ने दिए निर्देश
गोमांस के लिए गाय की हत्या, जशपुर में तीन बदमाश पकड़ाए… 7 किलो मांस बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नया कीर्तिमान: राज्य में साल दर साल धान खरीदी का टूट रहा रिकार्ड, आंकड़ा 100 लाख मीट्रिक टन के पार
Next Article मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगात, 708 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगात, 708 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?