ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Success of Durg Police: 500 से ज्यादा आटो और 25 सीसीटीवी फुटेज, ऐसे पकड़े गए कैंसर का इलाज कराने आए बुजुर्ग के लुटेरे
Share
Notification Show More
Latest News
कलर प्रिंटर से घर में छाप डाले नकली नोट, बाजार में चलाने पहुंचे और धरे गए दो शातिर
October 29, 2026
खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
October 29, 2026
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
October 29, 2026
स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
October 29, 2026
कैंसर की दवाओं के दाम घटे, 65 हजार का इंजेक्शन मिलेगा 9 हजार में, मरीजों को मिलेगी राहत
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Success of Durg Police: 500 से ज्यादा आटो और 25 सीसीटीवी फुटेज, ऐसे पकड़े गए कैंसर का इलाज कराने आए बुजुर्ग के लुटेरे

By Om Prakash Verma Published January 17, 2023
Share
Success of Durg Police: 500 से ज्यादा आटो और 25 सीसीटीवी फुटेज, ऐसे पकड़े गए कैंसर का इलाज कराने आए बुजुर्ग के लुटेरे
Success of Durg Police: 500 से ज्यादा आटो और 25 सीसीटीवी फुटेज, ऐसे पकड़े गए कैंसर का इलाज कराने आए बुजुर्ग के लुटेरे
SHARE

दुर्ग। विगत 13 जनवरी वाईसेप ब्रिज के पास एक बुजुर्ग के साथ हुई लूट की वारदात के आरोपी को पकडऩे में दुर्ग पुलिस ने सफलता हासिल की है। कैंसर पीडि़त बुजुर्ग के साथ हुई इस लूट की घटना को संवेदनशील तरीके से लिया और तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। करीब दो दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और 500 से ज्यादा आटो चालकों की जांच करने के बाद इन लूट के चारों आरोपियों को दुर्ग सीएसपी की टीम ने खोज निकाला। घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक दुर्ग-अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग बैंकर वैभव रमणलाल के नेतृत्व में सीएसपी स्काट और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर मामले की विवेचना शुरू की। जिसमें टीम को सीसीटीवी फुटेज और आटो में लूट करने वाले पुराने आरोपियों की तस्दीक और गाड़ी नंबर के आधार पर आरटीओ से चेक करने एवं मैन्यूअल चेकिंग हेतु अलग-अलग टीम बनाई गई थी। जिसमें प्रार्थी के बताये अनुसार आटो कमांक 2743 मुंबर के आटो मालिक का आरटीओ कार्यालय से पता करने पर सूर्य प्रकाश सोनी निवासी बेरला जिला बेमेतरा का होना पाया गया।

जिसमें दुर्ग सीएसपी द्वारा बेमेतरा पुलिस से संपर्क कर दिये गये पते के आधार पर पता तलाश करने बोला गया था। जिसमें बेरला पेट्रोलिंग द्वारा सूर्य प्रकाश सोनी से सम्पर्क किया गया जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि गाड़ी को वर्ष 2016 में दुर्ग मोटर्स पॉलीटेक्नीक फालेज के सामने दुर्ग से एक्सचेंज कर दूसरी गाड़ी ली गई थी। सिविल टीम द्वारा पता करने पर दुर्ग मोटर्स का कार्यालय चार-पांच साल पहले बंद होना पाया गया। आसपास संपर्क करने से पता चला कि उसकी दूसरी ब्रांच जीके इलेक्ट्रीक राजेन्द्र पार्क चौक दुर्ग में है यहां जाकर पता करने पर ब्रांच बंद होने से पुराना रिकार्ड का होना नहीं पाया गया। उसके बाद एक टीम सीसीटीवी फुटेज में लगी थी उसमें भी फुटेज स्पष्ट नहीं आने से कार्य को आगे बढ़ाने के लिये टीम को मेन्यूअली तलाश पर लगाया गया जिसमे सिविल टीम द्वारा दुर्ग भिलाई के लगभग पांच सौ से ज्यादा आटो की खोजबीन की गई।

लावारिश हालत में मिली थी आटो
उसी तारतम्य में खुर्सीपार होण्डा शोरूम के पीछे आये कमांक सीजी 07 डी 2743 संदिग्ध हालत में पड़ी मिली जिसे टीम द्वारा दूर से ही निगरानी रख रही थी । ग्रामवर के आगे पर पुलिस टीम मुसाफिर बनकर उसके पास पहुंची और उसे पूछताछ हेतु पद्ममामपुर थाना लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में ड्रायवर द्वारा किसी भी घटना में शामिल होने से इंकार कर दिया लेकिन सिविल टीम के लगातार और पूछताछ के आगे ड्रायवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया एवं लूूट की रकम को आपस में बांट लेना बताया। तत्काल सिविल टीम एवं एसीसीयू की टीम द्वारा घेराबंदी कर बचे हुये आरोपियों को दबोचा गया। सभी आरोपियों को पद्मनाभपुर थाना लाकर सघन पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने नगदी 36000रू. एवं एक नग मोबाईल फोन लूट करना स्वीकर किये। सभी आरोपियों से प्रार्थी से लूटी हुई जुमला रकम 19000रू. और मोटोरोला कंपनी का मोबाईल फोन जप्त किया गया शेष रकम को खाने पीने में खर्च हो जाना बताये। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना पद्मनाभपुर से की जा रही है।

दुर्ग पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में जैकी सिंह पिता स्व. राजकुमार उम्र 30 साल निवासी केम्प-1 अर्जुन नगर दिवाकर पार्षद के घर के पास छावनी, मुबारक हुसैन पिता नबी हुसैन उम्र 34 साल निवासी उडिय़ा मोहल्ला बसंत टाकीज के पीछे केम्प-1, भिलाई, हरदीप सिंह उर्फ बंटी पिता चरणजीत सिंह उम्र 33 साल निवासी यादव हॉटल के पास अवंती बाई चौक कोहका भिलाई थाना वैशाली नगर और डोमनिक फ्रांसिस पिता जोसिफ फ्रांसिस उम्र 28 साल निवासी सैय्यद आटोडिल के पीछे टाटा लाईन केम्प-1 भिलाई थाना छावनी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूट की रकम नगदी रकम 19000 रू. एवं मोटोरोला कंपनी का मोबाईल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अपराध की धारा 42/23 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव तिवारी थाना प्रभारी पद्मनागपुर, राउनि गंगाप्रसाद श्रीवास, एसीसीयू के प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, सउनि शमित मिश्रा, सिविल टीम के आरक्षक जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, थॉमसन पीटर, कमलेश यादव, गौर सिंह, प्रशांत पाटणकर, भरथरी निषाद एवं एसीसीयू दुर्ग के आरक्षक प्रदीप सिंह, संतोष गुप्ता, धीरेन्द्र यादव, नरेन्द्र सहारे, अजय कुमार यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

कलर प्रिंटर से घर में छाप डाले नकली नोट, बाजार में चलाने पहुंचे और धरे गए दो शातिर

खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

कैंसर की दवाओं के दाम घटे, 65 हजार का इंजेक्शन मिलेगा 9 हजार में, मरीजों को मिलेगी राहत

Om Prakash Verma January 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Crime News: गांजा तस्करी में दो जीआरपी आरक्षक सहित तीन गिरफ्तार, 2.40 लाख का मादक पदार्थ जब्त Durg Crime News: गांजा तस्करी में दो जीआरपी आरक्षक सहित तीन गिरफ्तार, 2.40 लाख का मादक पदार्थ जब्त
Next Article Bhilai Big Breking: भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष चयन पर सवाल, बहुमत को अनदेखा कर संगठन ने की मनमानी Bhilai Big Breking: भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष चयन पर सवाल, बहुमत को अनदेखा कर संगठन ने की मनमानी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?