ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भिलाई के शिव की बारात में इस बार बॉलीवुड की एंट्री, दया सिंह ने बताया आ रही है यह मशहूर एक्ट्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : भिलाई के शिव की बारात में इस बार बॉलीवुड की एंट्री, दया सिंह ने बताया आ रही है यह मशहूर एक्ट्रेस

By Mohan Rao
Published: January 15, 2023
Share
बोल बम सेवा समिति
SHARE

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव की बारात का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बार भिलाई में निकलने वाली शिव की बारात में बॉलीवुड की एंट्री हो रही है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति में अध्यक्ष दया सिंह ने इसकी पुष्टि की है। रविवार को बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति से जुड़े नए सदस्यों के स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी।

दया सिंह ने बताया कि इस बार बाबा की बारात में काफी कुछ नया होने वाला है। इस बॉलीवुड की एंट्री से बाबा की बारत और भी भव्य हो जाएगी। दया सिंह ने बताया कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिमी सेन बाबा की बारात में शामिल होने आ रही हैं। इसके अलावा इस बार बाबा की बारात में केरल से 10 झांकियां आ रही है। आंध्र प्रदेश से 6 झांकियों के साथ यूपी का नृत्य स्पेशल होने वाला है। इस बार भिलाई के लोगों को निमंत्रण देने के लिए 21 हजार कार्ड प्रिंट कराए गए हैं। छत्तीसगढ़ की 151 झांकियों के साथ बस्तर का मशहूर नृत्य बारात की शोभा बढ़ाएगा।

दया सिंह ने बताया कि, मकर संक्रांति का पावन पर्व है आज से शुभ काम की शुरुआत की जाती है। इस बार बाबा की बारात पिछले बार के मुकाबले ज्यादा भव्य रहेगी और अधिक झांकियां भी देखने को मिलेंगी। इस बार बाबा की बारात में कुल 151 झांकियां रहने वाली हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की एक्टर रिमी सेन भी बाबा की बारात में मौजूद रहेंगी दया सिंह ने बताया कि, बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की प्रथम बैठक के साथ बाबा की बारात की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी बैठक लगातार अन्य मंडलों में भी जैसे कैंप मंडल, सुपेला मंडल, पूर्व मंडल, हुडको दुर्गआदर्श नगर, रायपुर नाका, दीपक नगर, सेक्टर रिसाली मंडल, चरोदा मंडल, कुम्हारी मंडल में भी आयोजित की जाएगी और सबको जिम्मेदारी बाटी जाएंगी ताकि बाबा की बारात का यह 15 साल भव्य और यादगार हो सके।

धान खरीदी में गड़बड़ी: 70 बोरा अमानक धान जब्त, निरीक्षण के दौरान हुई कार्यवाही
चुनाव के बीच कोविड पॉजिटिव हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, कई अन्य अधिकारी भी संक्रमित
एम्प्लॉयीज़ को हमेशा साथ लेकर चलने का गुण है, तो सफलता निश्चित है
वंशानुगत एंड अदर आर्टिजन्स डेवलपमेंट फाउंडेशन ने किया समाज सेवी पोल्लमा का सम्मान, चन्ना केशवलू भी हुए सम्मानित
ड्रैगन को जोर का झटका देगा BBB प्लान, भारत भी बन सकता है हिस्सा, जानें-क्या है तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 93# 15 january 2023
Next Article विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ फिर जड़ा शतक, लगाई करियर की 46वीं सेंचुरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?