ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल का भाजपा पर हमला, कहा-  छत्तीसगढ़ में अमन-चैन भारतीय जनता पार्टी को नहीं पच रहा
Share
Notification Show More
Latest News
बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
September 29, 2026
राजधानी रायपुर में नगर विकास योजना से कचना, लामांडी और सड्डू को मिलेगा नया स्वरूप
September 29, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की खिलाड़ी संजू देवी को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 51 लाख रुपए
September 29, 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सीएम बघेल का भाजपा पर हमला, कहा-  छत्तीसगढ़ में अमन-चैन भारतीय जनता पार्टी को नहीं पच रहा

By Mohan Rao Published January 15, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अमन चैन व लोगों की समृद्धि भारतीय जनता पार्टी को नहीं पच रहा है। भाजपा के नेता लगातार प्रदेश में अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। यह बातें रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। दरअसल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने ताजा मुद्दा रासुका के रिन्युवल का उठाया है जिसे लेकर वे प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। इसी का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोला है।

बता दें रासुका को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा था कि रासुका कांग्रेस सुरक्षा कानून है, ये लोकतंत्र विरोधी कानून है। उन्होंने कहा कि इसे असामान्य कानून व्यवस्था की स्थिति में लागू किया जाता है। सीएम बघेल ने बालोद रवाना होने से पहले रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर प्रेस से बात करते हुए इसी का जवाब दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव वकील हैं और 15 साल तक डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं। क्या इन्हें नहीं मालूम की रासुका क्या है। रासुका केन्द्र सरकार का कानून है और इसके बारे में हमें भी ज्यादा जानकारी नहीं है। बाद में जानकारी जुटाई तो पता चला कि रासूका हर 6 माह में रिन्यू होता है। केन्द्र सरकार के कानून को हर 6 माह में रिन्यू किया जाना है और यह रूटीन है।

सीएम बघेल ने रूटीन प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ में रासुका का रिन्युवल किया गया तो भाजपा के नेता हो हल्ला कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा शासित राज्यों में रासुका रिन्यू नहीं होता? यदि केन्द्र सरकार ने प्रावधान किया है तो उसी प्रक्रिया के तहत रिन्यू किया गया। इसमें इतनी हायतौबा मचाने की क्या जरूरत है। सीएम बघेल ने कहा कि दरअसल भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो ऊपर से आदेश होता है। भाजपा नेताओं को कहा जाता है छत्तीसगढ़ में इतनी शांति क्यों है, इतनी समृद्धि क्यों है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा का काम ही है प्रदेश अस्थिरता फैलाना और इनके नेता इसी काम में लगे रहते हैं।

You Might Also Like

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

राजधानी रायपुर में नगर विकास योजना से कचना, लामांडी और सड्डू को मिलेगा नया स्वरूप

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की खिलाड़ी संजू देवी को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 51 लाख रुपए

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

Mohan Rao January 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: छत्तीसगढ़ के इस गांव में 75 साल बाद बनी सड़क, लोगों ने कहा सपने सच होने जैसा…पढ़े पूरी दास्तां Big News: छत्तीसगढ़ के इस गांव में 75 साल बाद बनी सड़क, लोगों ने कहा सपने सच होने जैसा…पढ़े पूरी दास्तां
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 93# 15 january 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?