ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Crime : जमीन बेचने से नाराज बेटे ने पिता को छत से फेंका, कुल्हाड़ी से काटकर जमीन में गाड़ दी लाश… ऐसे खुला मामला
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Durg Crime : जमीन बेचने से नाराज बेटे ने पिता को छत से फेंका, कुल्हाड़ी से काटकर जमीन में गाड़ दी लाश… ऐसे खुला मामला

By Mohan Rao Published January 15, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटा अपने पिता की नशे की लत से परेशान था और जमीन बेचने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद बेटे ने पिता को छत से फेंक दिया। इसके बाद बेहोश पिता को बाड़ी में ले गया और कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बाड़ी में गाड़ दिया। दूसरे दिन इसका पता चला जब उसके मामा घर पहुंचे और गाड़ी में खून लगा देखा। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और बेटे से पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना के संबंध में बोरी पुलिस ने बताया कि घटना परसदा खुर्द गांव की है। सूरज पटेल (21) ने अपने पिता पवन पटेल (45) की हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात 10 बजे के आसपास की है। बेटा अपने पिता से अलग रहता था। इस बीच पिता ने अपनी 8 एकड़ जमीन बेच दी और सब कुछ शराब के नशे में उड़ा दिया। ढाई एकड़ जमीन बची थी उसे भी बेचना चाहता था और यह बात सूरज को रास नहीं आई।

गुरुवार रात को आरोपी सूरज पटेल अपने पिता के घर बिरेझर गांव गया था। यहां पर पिता ने शराब के लिए पैसे मांगे तो वह शराब लेने चला गया। इसके बाद अपने पिता को लेकर मामा के घर गया और वहां छत पर बैठकर दोनों ने शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान बेटे ने पिता को धक्का मार दिया जिससे वह नीचे गिरा और बेहोश हो गया। इसके बाद सूरज पटेल नीचे उतरा और बेहोश पिता को लेकर बाड़ी में गया और कुल्हाड़ी से हत्या कर बाड़ी में ही लाश दफना दी। इसके बाद वह सो गया।

दूसरे दिन सुबह रामकुमार अपनी बाड़ी में पानी देने गया। तब उसने देखा कि उसकी बाइक में खून लगा है। इसके बाद उसने अपने भांजे सूरज से गाड़ी में खून के निशान के बारे में पूछा तो उसने गुमराह कर दिया। इधर मामा को कुछ शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में सूरज पटेल टूट गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी निशानदेही पर पवन पटेल का शव खोदकर निकाला और पीएम के लिए भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

Mohan Rao January 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : क्लीनिक में युवती ने लगाई फांसी, कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
Next Article अमेरिकन सुंदरी ने जीता मिस यूनिवर्स 2022 का ताज, बॉनी ग्रेब्रिएल को मिला खिताब… टॉप पांच में भी नहीं पहुंची भारतीय सुंदरी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?