ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : क्लीनिक में युवती ने लगाई फांसी, कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : क्लीनिक में युवती ने लगाई फांसी, कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: January 15, 2023
Share
घटना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस
SHARE

भिलाई। सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित वर्मा नेत्र चिकित्सालय व ऑप्टिकल्स में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती क्लीनक बंद होने के बाद भी घर नहीं पहुंची थी और मोबाइल पर कॉल करने पर भी उठा नहीं रही थी। इसके बाद परिजनों ने तलाश की और डॉक्टर को भी बताया। इसके बाद डॉक्टर ने क्लीनिक पहुंचकर देखा तो ऊपर के कमरे में युवती की लाश फंदे पर लटकती मिली। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वर्मा क्लीनिक में काम करने वाली शिल्पी नाम की युवती ने यहां के कमरे में फांसी लगा ली। तीन महीने पहले ही युवती ने क्लीनिक में काम शुरू किया था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को उसका मोबाइल पर किसी से विवाद हो रहा था। इसी क्लीनिक में शिल्पी की बड़ी बहन श्वेता भी काम करती है। शनिवार शाम को श्वेता को उसकी बहन शिल्पी नहीं दिखी तो वह घर चली गई। घर पहुंचने के बाद जब शिल्पी को कॉल किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इसकी जानकारी मिलने पर डॉक्टर वर्मा को भी बताया गया तो उसने भी शिल्पी को फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया।

घटना स्थल पर रोते बिलखते युवती के परिजन

इसके बाद क्लीनिक बंद कर सभी चले गए। इधर देर रात तक शिल्पी घर नहीं पहुंची तो सभी को चिंता हुई। इसके बाद श्वेता ने डॉक्टर वर्मा को फोन कर बताया कि क्लिनिक की चाबी शिल्पी के पास ही रहती है, कहीं शिल्पी क्लिनिक में ही तो नहीं रह गई। इसके बाद जब क्लिनिक पहुंचे और ऊपर के कमरे के पास जाकर कॉल किया तो अंदर से घंटी की आवाज आ रही थी। कमरा अंदर सं बंद था। डॉक्टर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर धक्का मारकर दरवाजा खोला देखा कि शिल्पी फंदे से लटक रही है। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर भिलाई नगर पुलिस की टीम व एंबुलेंस पहुंची। शव को फंदे से उताकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिवन मंत्रालय का बड़ा आदेश, वाहनों में ये चीज लगाना जरूरी, वरना होगी कार्रवाई
द बेस्ट टूरिज्म विलेज कम्पटिशन : छत्तीसगढ़ के चित्रकोट और ढूढमारस गांव होंगे सम्मानित… कल दिल्ली में मिलेगा अवार्ड
किशोर न्याय तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानूनों पर कार्यशाला सह परिचर्चा आयोजित
राज्य का पहला सिविल अस्पताल जहाँ मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा, सीएम बघेल ने किया शुभारंभ…
दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप पर भारत की राजधानी दिल्ली… शीर्ष दस शहरों में तीन भारतीय शहर…. देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Entertainment: फिल्म गदर के सीक्वल की घोषणा, टीम गदर-2 के स्टारकास्ट ने भारतीय सेना के साथ जुड़ाव को किया सेलिब्रेट Entertainment: फिल्म गदर के सीक्वल की घोषणा, टीम गदर-2 के स्टारकास्ट ने भारतीय सेना के साथ जुड़ाव को किया सेलिब्रेट
Next Article Durg Crime : जमीन बेचने से नाराज बेटे ने पिता को छत से फेंका, कुल्हाड़ी से काटकर जमीन में गाड़ दी लाश… ऐसे खुला मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?