ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बांस, सागौन और नीलगिरी के 1000 पौधे लगाने पर 3 साल में मिलेगा 25 हजार का अनुदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बांस, सागौन और नीलगिरी के 1000 पौधे लगाने पर 3 साल में मिलेगा 25 हजार का अनुदान

By Om Prakash Verma
Published: January 11, 2023
Share
बांस, सागौन और नीलगिरी के 1000 पौधे लगाने पर 3 साल में मिलेगा 25 हजार का अनुदान
बांस, सागौन और नीलगिरी के 1000 पौधे लगाने पर 3 साल में मिलेगा 25 हजार का अनुदान-file pic
SHARE

दुर्ग। नीलगिरी, टिश्यू कल्चर बांस, टिश्यू कल्चर सागौन, मिलिया डुबिया तथा अन्य आर्थिक लाभकारी पौधों के रोपण पर किसानों को तीन वर्षों के लिए 25 हजार पांच सौ रूपए तक की अनुदान राशि मिल सकेंगी। इन पौधों के रोपण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना शासन ने आरंभ की हैं।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत् प्रति एकड़ 1000 पौधों पर कृषकों को वर्षवार अनुदान की राशि देय होगी। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में कोल नीलगिरी पौधों के लिए क्रमश: 11 हजार, 7 हजार एवं 7 हजार रूपए, टिश्यू कल्चर बांस के लिए 11 हजार 5 सौ, 7 हजार एवं 7 हजार रूपए, टिश्यु कल्चर सागौन के लिए 11 हजार 5 सौ, 7 हजार एवं 7 हजार रूपए, मिलिया डुबिया के लिए 11 हजार 5 सौ, 7 हजार एवं 7 हजार रूपए तथा अन्य आर्थिक लाभकारी पौधों के लिए 11 हजार 5 सौ, 7 हजार एवं 7 हजार रूपए की राशि देय होगी। इस प्रकार तीन वर्षों में कोल नीलगिरी पौधों के लिए कुल 25 हजार रूपए, टिश्यू कल्चर बांस, टिश्यू कल्चर सागौन, मिलिया डुबिया तथा अन्य आर्थिक लाभकारी पौधों के लिए 25500-25500 रूपए की राशि देय होगी। योजना अंतर्गत कुल 06 मॉडल है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों के निजी भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों का वृक्षारोपण कर निजी कंपनियों से वापस खरीदी सुनिश्चित कर आय में वृद्धि करना है। कृषक, शासकीय, गैर शासकीय, अद्र्धशासकीय, पंचायत, स्वायत्त संस्थान, निजी शिक्षण संस्थान, भूमि अनुबंध धारक एवं निजी ट्रस्ट इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के अंतर्गत टिश्यु कल्चर सागौन, टिश्युु कल्चर बांस, मिलिया डुबिया ( मालाबार नीम), चंदन, क्लोनल नीलगिरी एवं अन्य आर्थिक लाभ प्रदाय करने वाले प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। जो हितग्राही 05 एकड़ तक की भूमि पर अधिकतम 5 हजार पौधे रोपण करता है तो उसे 100 प्रतिशत अनुदान और यदि कोई 05 एकड़ भूमि से अधिक पर रोपण करता है तो उसे 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। रोपण का कार्य हितग्राही द्वारा ही किया जायेगा। हितग्राही द्वारा फेंसिंग एवं सिंचाई की व्यवस्था स्वयं के व्यय पर करना होगा। हितग्राहियों को मांग अनुसार नि:शुल्क पौधा प्रदाय किया जायेगा। द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में पौधों के जीवित प्रतिशत अनुसार अनुदान हितग्राही के खाते में हस्तांतरित किया जायेगा। शासन स्तरीय समिति द्वारा प्रतिवर्ष समर्थन मूल्य का निर्धारण किया जायेगा।

Breaking: सुपेला में आधी रात गोल घेरा बनाकर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने छापा मारकर 11 युवकों को किया गिरफ्तार, 34 हजार नगद जब्त
Chhattisgarh Assembly Elections : नाम वापसी के बाद अब 223 अभ्यर्थी मैदान में… 30 लोगों ने लिया नाम वापस   
कोविड संकटकाल में उल्लेखनीय सेवा देने वाले 22 चिकित्सक सम्मानित: सीएम बघेल ने कहा- कोरोना संकटकाल में चिकित्सकों की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट की बड़ी उपलब्धि… 5 लाख से ज्यादा मरीजों को मिला नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… सीएम बघेल ने दी पूरी टीम को बधाई
सीएम साय बोले- देश में 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने में छत्तीसगढ़ का भी होगा योगदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आम जनता से किया वादा पूरा कर रही है, राज्य सरकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता से किया वादा पूरा कर रही है, राज्य सरकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article Big News : शराब के अवैध परिवहन पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी शराब

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?