बेमेतरा। जिले में चल रही सौर परियोजनाओं को लेकर क्रेडा विभाग के सदस्य विजय साहू व कन्हैया अग्रवाल द्वारा संयुक्त रुप से न्यू सर्किट हाउस बेमेतरा में समीक्षा बैठक ली गई। इस मौके पर पर बेमेतरा के अधिकारियों से सौर परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी भी ली।
बता दें क्रेडा द्वारा राज्य में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप, सौर सुजला योजना, सोलर हाईमास्ट सोलर पावर प्लांट, सोलर ड्यूल पंप एवं अन्य संचालित परियोजना अंतर्गत कई कार्य किए जा रहे हैं। सोमवार को क्रेडा विभाग के सदस्य विजय साहू व कन्हैया अग्रवाल ने इन योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बंशी पटेल, अविनाश तिवारी, धर्मराज शर्मा अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा प्रदेश, प्रदीप साहू, साकेत कुशवाहा, दिनेश साहू, देवेन्द्र साहू, डॉ विनय साहू, मोन्टी साहू, सोनू साहू तथा भानुप्रताप, अधीक्षण अभियंता, क्रेडा जोनल कार्यालय दुर्ग एवं डीएस सिदार, सहायक अभियंता व खेमराज वर्मा उप अभियंता क्रेडा, जिला कार्यालय बेमेतरा उपस्थित रहे।
बैठक के बाद क्रेडा के सदस्यों द्वारा स्थापित सौर सयंत्रों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण एवं ग्रामीणों से चर्चा के लिये ग्राम- लोलसरा में स्थापित 2 नग सोलर हाईमास्ट का निरीक्षण किया गया। ग्राम गर्रा, सैगोना, विकासखंड साजा, ग्राम हडगांव विकासखंड बेरला, ग्राम नगधा विकासखंड नवागढ़ में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप (12 मी) का निरीक्षण किया गया। ग्राम भेड़नी विकासखंड बेरला में स्थापित सोलर हाईमास्ट संयंत्र का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम भेडनी के गौठान में स्थापित सोलर पंप का निरीक्षण किया गया।





