ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: HTC के संचालक इंद्रजीत को धमकी भरा पत्र भेजने वाला ट्रांसपोर्टर व उसका सुपरवाइजर गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

HTC के संचालक इंद्रजीत को धमकी भरा पत्र भेजने वाला ट्रांसपोर्टर व उसका सुपरवाइजर गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: January 8, 2023
Share
आरोपी राजेश गुप्ता
SHARE

भिलाई। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह (छोटू) को धमकी भरा पत्र भेजने वाले वाले ट्रांसपोर्टर सतबीर सिंह उर्फ सोनू व उसके सुपरवाइजर जोन-2 खुर्सीपार निवासी राजेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत उस पर कार्रवाई कर रही है।

बता दें दो दिन पहले ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह (छोटू) को धमकी भरा पत्र मिला था। ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत को सफेद लिफाफे में पत्र भेजकर धमकी दी गई थी। उन्हें पत्र लिखने वाले ने बाहर से आदमी बुलवाने व उनके जरिए जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह (छोटू) की शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज बरामद किया है जिसमें संदिग्ध दिख रहा है। राजेश गुप्ता ट्रांसपोर्टर सतबीर सिंह उर्फ सोनू के यहां पिछले कई सालों से सुपरवाइजरी कर रहा है। सतबीर सिंह ने राजेश गुप्ता को उक्त लेटर पोस्ट करने के लिए दिया था। ट्रांसपोर्टर सतबीर सिंह उर्फ सोनू दिवंगत ट्रांसपोर्टर मंगासिंह के बेटे हैं। मंगा सिंह की मौत कारोबार उनके बेटे सतबीर सिंह उर्फ सोनू संभाल रहा था।  बताया जा रहा है एक ही व्यवसाय से जुड़े होने के कारण इंद्रजीत सिंह की सतबीर सिंह से दोस्ती भी है।

ऐसे खुला लेटर का राज
दो दिन पहले शिकायत के बाद पुलिस ने पत्र की जांच की। पता चला कि यह लेटर 25 दिसंबर 2022 को सेक्टर 2 के स्ट्रीट पोस्ट बॉक्स से पोस्ट किया गया है। उस दिन के सीसी टीवी फुटेज खंगाले तो बाइक सवार संदिग्ध दिखा जिसने पत्र पोस्ट किया था। वह ब्लैक कलर की स्प्लैंडर प्लस बाइक से आया था। इसके बाद पुलिस लेटर पोस्ट करने वाले का पता लगाया और उसके बाद उसे भेजने वाले ट्रांसपोर्टर का नाम भी सामने आया।

वार्ड 35 में बनेगा 20 लाख की लागत से डोमशेड, विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल,जल्द होगी जनता की मांग पूरी
स्कूल में टीचर्स के मोबाइल लाने पर बैन के लिए कलेक्टर के पास पहुंचा छात्र… जानिए छात्र ने क्यों की यह मांग
बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार ट्रक ने दस को रौंदा, छह की मौत
Breaking News : भिलाई पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ऊषा बारले से मिले… छावनी बना शहर
मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 86# 08 january 2023
Next Article चिरंजीवी की वाल्टेयर वीरय्या इस दिन हिंदी में भी होगी रिलीज…

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?