ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रोजेक्ट के: सामने आई दीपिका की पहली झलक, फिल्म में बनी हैं प्रभास की जोड़ीदार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

प्रोजेक्ट के: सामने आई दीपिका की पहली झलक, फिल्म में बनी हैं प्रभास की जोड़ीदार…

By Sonu Sahu
Published: January 7, 2023
Share
SHARE

दीपिका, प्रभास के साथ एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम फिलहाल प्रोजेक्ट के रखा गया है। अब इससे उनका लुक सामने आ गया है, जो प्रशंसकों को खूब भा रहा है।

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी वैजयंती मूवीज ने ट्विटर पर दीपिका का एक पोस्टर साझा किया है, जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा गया, प्रोजेक्ट के की टीम की तरफ से दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। पोस्टर में दीपिका की पीठ दिख रही है और उनका एक अलग हेयरकट देखने को मिल रहा है। पोस्टर में लिखा हुआ है अंधेरे में एक आशा। प्रोजेक्ट के से दीपिका तेलुगु सिनेमा में पदार्पण कर रही हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से 2006 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 2014 में दीपिका ने फिल्म कोचादइयां से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब प्रोजेक्ट के से वह तमिल फिल्मों में कदम बढ़ा रही हैं। पहली बार किसी फिल्म में उनकी जोड़ी सुपरस्टार प्रभास के साथ बनी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म एकसाथ कई भाषाओं में रिलीज होगी।

प्रोजेक्ट के प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये तक जाएगा। इस साइंस फिक्शन फिल्म को भारत की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। इसके निर्देशन की कमान साउथ के जाने-माने निर्देशक नाग अश्विन संभाल रहे हैं। फिल्म में एक्शन और वीएफएक्स का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। निर्माता इसे भव्य फिल्म बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नाग अश्विन एक लोकप्रिय फिल्म निर्देशक और स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने 2018 में महानती नाम की एक सुपरहिट तेलुगु फिल्म निर्देशित की थी। इसके लिए अश्विन को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। महानती को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

दीपिका फिल्म पठान में नजर आएंगी। उनके जन्मदिन पर फिल्म के हीरो शाहरुख खान ने इससे उनका नया लुक भी शेयर किया है। दीपिका की फिल्म फाइटर भी चर्चा में है, जिसमें उनकी जोड़ी ऋ तिक रोशन के साथ बनी है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में भी दीपिका शामिल हो गई हैं। उन्हें फिल्म सिंघम अगेन में देखा जाएगा। ब्रह्मास्त्र 2 भी उनके खाते से जुड़ी है। ब्रह्मास्त्र में दीपिका के कैमियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।

सीएम बघेल ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, प्रदेश के सभी रेंज आईजी व डीआईजी की ली बैठक
हैदराबाद से बस्तर पहुंचे युवक की आइसोलेशन सेंटर में मौत…. आंध्र म्यूटेंट की आशंका से स्वास्थ्य महकमे में हडकंप
गुस्ताखी माफ: अब विक्रम बेताल की शरण में प्रदेश की भाजपा
निर्भया के दोषियों को जल्द हो सकती है फांसी, लेकिन तिहाड़ के पास नहीं है जल्लाद
CG Breaking : सीएम भूपेश बघेल ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, बोले जिनके नेता जेल में रहे वे बेल की बात करते हैं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जांबाज हिंदुस्तान में आईपीएस की भूमिका निभाएंगी रेजिना कैसंड्रा…
Next Article दुर्ग निगम के पार्षद को भी मिली जान से मारने की धमकी, सामने आई चिट्ठी… पार्षद ने कहा कराएंगे एफआईआर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?