ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्विनसिटी में नए साल की पहली बारिश, घने कोहरे से दिन की शुरुआत… ठंड व बारिश ने बिगाड़ा लोगों का दिन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ट्विनसिटी में नए साल की पहली बारिश, घने कोहरे से दिन की शुरुआत… ठंड व बारिश ने बिगाड़ा लोगों का दिन

By Mohan Rao
Published: January 4, 2023
Share
बारिश के बीच छतरी लेकर निकले लोग
SHARE

भिलाई। नए साल की शुरुआत में ही बारिश ने ट्विनसिटी का मौसम सुहाना बना दिया। बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई और लोगों ने ठंड के साथ ही बारिश का भी मजा लिया। मौसम का मिजाज ऐसा है कि सूर्य देव भी डरकर छिप गए हैं। सुबह स्कूली बच्चे बारिश में बस का इंतजार कर रहे थे या फिर पैरेंट्स उन्हें छोड़ने निकले। वहीं नौकरी पेशा लोग बारिश के बीच अपने अपने काम पर जाते दिखे। बारिश व ठंड के बीच स्कूली बच्चों से लेकर नौकरी पेशा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक तरह से देखा जाए तो ठंड व बारिश ने लोगों के दिन की शुरुआत बिगाड़ दी।

छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने भी अचानक बारिश का कारण बताया है। मौसम केन्द्र रायपुर द्वारा एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई थी और हुआ भी ऐसा की। दुर्ग जिले में के साथ ही प्रदेश केअन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। मौसम केन्द्र रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार बारिश व अचानक ठंड बढ़ने का कारण बंगाल की खाड़ी से चल रही ठंडी हवाएं हैं।

ट्विनसिटी में छाया घना कोहरा

9 डिग्री गिर गया तापमान
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि बुधवार को सुबह हुई बारिश ने दुर्ग जिले का तापमान 8 से 9 डिग्री तक कम कर दिया है। एक दिन पहले मंगलवार को दुर्ग भिलाई का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह से जारी बारिश व ठंड के कारण दुर्ग भिलाई का तापमान सीधे 9 डिग्री गिरकर 19 डिग्री दर्ज किया। मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे के बीच इसका आंकलन किया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी भारी कमी की आशंका जताई जा रही है।

बारिश के कारण तरबतर हुआ शहर

बारिश व ठंड के बीच तरबतर हुआ शहर
बुधवार को सुबह से जारी बारिश के कारण शहर तरबतर हो गया। सामान्य बारिश ने पूरे शहर का भिगा दिया। वहीं ठंड से बचने जगह जगह अलाव भी नजर आए। निगम द्वारा भी बढ़ती ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया है। इस साल की सर्दियों में आज का दिन और दिनों की अपेक्षा काफी ठंडा रहा। जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी घना कोहरा देखा गया। महौल ऐसा था कि दूर दूर तक न तो सड़क दिख रही थी और न गाड़ियां दिख रही थी।

कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 15 हजार से कम नए मामले, 224 दिन में सबसे कम केस
दर्दनाक: एक साथ तीन परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, तालाब में नहाते समय बच्चों की डूबने से मौत
साय के सुशासन में किसान हुए खुशहाल
नीरज पांडे की फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आएगी सई मांजरेकर
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे शिवरीनारायण मठ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल: धूमधाम से मनाया गया सीताराम विवाह महोत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रतिबंधित एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर निगम की बड़ी कार्यवाही, जप्ती के साथ लगाया 40000 रुपए का जुर्माना प्रतिबंधित एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर निगम की बड़ी कार्यवाही, जप्ती के साथ लगाया 40000 रुपए का जुर्माना
Next Article युवाओं को इंडस्ट्रीज से जोड़ने रूंगटा आर-1 ग्रुप को मिला बेस्ट परफार्मेस कॉलेज का पुरस्कार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?