रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में अफसरों का प्रमोशन किया गया है। यह प्रमोशन राज्य के शिक्षा विभाग में हुए हैं। शिक्षा विभाग के 44 अफसरों को प्रमोट किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (ABEO) का प्रमोशन किया है। 44 सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (ABEO) को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) व सहायक संचालक के पद पर प्रमोट किया गया है। प्रमोशन के साथ ही इन्हें नई पोस्टिंग भी दी है।

देखें पूरी सूची









