ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 14 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, अगले साल हो जाएंगे तैयार, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthNational

14 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, अगले साल हो जाएंगे तैयार, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें

By Om Prakash Verma
Published: January 1, 2023
Share
14 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, अगले साल हो जाएंगे तैयार, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें
14 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, अगले साल हो जाएंगे तैयार, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में अगले साल तक 14 नए मेडिकल कॉलेज बढ़ जाएंगे। इससे एमबीबीएस की 14 सौ सीटें भी बढ़ेंगी। पीपीपी मॉडल पर शुरू होने वाले 16 मेडिकल कॉलेजों को भी गति दी जा रही है। कोशिश है कि इसमें आधे से अधिक को अगले सत्र में चालू कर दिया जाए।

चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही इसके विस्तारीकरण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ 1840 एमबीबीएस की सीटें थीं, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज बढऩे से 3828 सीटें हो गई हैं। यानी पिछले साढ़े चार साल में एमबीबीएस की 1988 सीटें बढ़ी हैं। इसी तरह निजी मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस की सीटें 2550 से बढ़कर 4150 हो गई हैं। निजी मेडिकल कॉलेजों में 1600 सीटें बढ़ी हैं।

प्रदेश में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संख्या में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 तक पीजी की सीटें 741 थीं और जो अब बढ़कर 1027 हो गई हैं। इसमें भी 286 सीटों की वृद्धि हुई है। निजी मेडिकल कॉलेजों में 2017 से पहले पीजी की 603 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 1064 हो गई हैं। इनमें 461 सीटें बढ़ी हैं। डीएम और एमसीएच में पहले 120 सीटें थीं, 57 सीटें बढऩे के बाद अब 177 सीटें हो गई हैं। मेडिकल कॉलेजों में तीन हजार बेड भी बढ़े हैं।

लगातार बढ़ रहे मेडिकल कॉलेज
आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े प्रदेश में वर्ष 2017 के पहले तक मात्र 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज, संस्थान और विवि थे। लेकिन पिछले साढ़े चार सालों में 16 और क्रियाशील हो गए हैं। इसी तरह 25 अक्तूबर 2021 को देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर में खोले गए हैं। अमेठी, औरैया, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, गोंडा, कानपुर देहात, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, पीलीभीत, सोनभद्र और सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य पूरा होने के करीब है। इन कॉलेजों में अगले साल शैक्षिक सत्र शुरू करने की तैयारी है।

16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं। अब तक छह मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिल गई है। संभल, महराजगंज के लिए एमओयू हो चुका है। अन्य छह जिलों में मेडिकल कॉलेज के लिए 42 कंपनियों ने प्रस्ताव दिया है। इस पर कार्यवाही चल रही है। इस तरह आठ जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अन्य आठ जिलों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

24 नवंबर को कैबिनेट में पेश होगा कानून वापसी का प्रस्ताव, मिल सकती है मंजूरी
 10 माह की जेल के बाद कल रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, अच्छे आचरण के लिए दो माह पहले मिली रिहाई
औरंगाबाद, मालगाड़ी की चपेट में आकर 14 मजदूरों की मौत
चंदन को मिली दो लाख रुपये की सहायता, राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का किया है प्रतिनिधित्व
बजट सत्र: सुरक्षा में चूक के बाद सरकार का बड़ा फैसला, संसद परिसर में तैनात किए सीआईएसएफ के 140 जवान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : 12वीं की छात्रा से रेप, दिल्ली भगा ले गया था आरोपी, कई दिनों की तलाश के बाद मिली छात्रा
Next Article Big Breaking : कोरबा में युवती की पेचकर से गोदकर हत्या करने वाला बदमाश गिरफ्तार, राजनांदगांव में छिपकर रह रहा था आरोपी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?