ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : नए साल के पहले ही दिन महादेव बुक के सटोरियों पर दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक, बालाघाट MP से पकड़ाए सटोरिए
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : नए साल के पहले ही दिन महादेव बुक के सटोरियों पर दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक, बालाघाट MP से पकड़ाए सटोरिए

By Mohan Rao Published January 1, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में महादेव बुक आईडी के सटोरिए
SHARE

भिलाई। महादेव बुक आईडी से सट्टा का कारोबार करने वालों पर दुर्ग पुलिस ने नए साल के पहले ही दिन बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। दुर्ग पुलिस की एंटी साइबर व क्राइम युनिट तथा भट्ठी पुलिस ने बालाघाट मध्यप्रदेश से 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी भिलाई के रहने वाले हैं और वारासिवनी बालाघाट के एक मकान में छिपकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 3 लेपटॉप, 14 मोबाईल एवं एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। बरामद महादेव बुक से जुड़े अन्य मोबाईल नंबरों का खुलासा हुआ।

इस मामले का खुलासा करते हुए रविवार को एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिला बालाघाट के वारासिवनी में महादेव बुक नंबर 190 ब्रांच का संचालन हो रहा था । पूर्व में एण्टी क्राईम सायबर युनिट एवं थाना मिलाई भट्टी की संयुक्त टीम के द्वारा ऑनलाईन सट्टा कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई थी। उस दौरान ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया था।  

इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट व थाने की टीम को वारासिवनी जिला बालाघाट के एक मकान में, दुर्ग-भिलाई के व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाईन सट्टा महादेव बुक एप के संचालन की सूचना मिली। सूचना मिलने पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी के निरीक्षक केके कुशवाहा के नेतृत्व में विशेष टीम वारासिवनी जिला बालाघाट के लिये रवाना की गई। सूचना के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी वारासिवनी जिला बालाघाट के एक किराये के मकान में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा महादेव ब्रांच का संचालन कर रहे 6 आरोपियों को पकड़ा गया।

आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई थाना भिलाई भट्ठी द्वारा की जा रही है। पड़े गए आरोपियों में आशीष मेहरा जोन 3 खुर्सीपार, संदीप चौधरी गणेश मंदिर रोड खुर्सीपार, मो. इमरान पिता कैलाश नगर, आकाश यादव बालाजी नगर, धमेन्द्र वर्मा केम्प 2 शारदा पारा व विनय कुमार जलेबी चौक भिलाई शामिल हैं। इन आरोपियों द्वारा विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने-देन किया जा रहा था । 6 प्राप्त बैंक खातों एवं मोबाईल नंबरों के सूक्ष्म विश्लेषण पर और भी खुलासे हो सकते हैं। उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि पूर्ण बहादुर, चंद्रशेखर सोनी, आरक्षक अनुप शर्मा, समीम, जुगनु सिंह थाना भिलाई भट्टी से सउनि नागेन्द्र बंछोर की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao January 1, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Happy New Year: कोरोना महामारी के साए के बावजूद नए साल का जबरदस्त जश्न, बेपरवाह भीड़ ने जमकर की आतिशबाजी Happy New Year: कोरोना महामारी के साए के बावजूद नए साल का जबरदस्त जश्न, बेपरवाह भीड़ ने जमकर की आतिशबाजी
Next Article Raipur Breaking : पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे सीएम बघेल, जवानों संग मनाया नववर्ष… 10 नए थानों का भी किया लोकार्पण

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?