ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : सूधखोरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मूलधन के बराबर ब्याज लेने के बाद भी कर रहे थे प्रताड़ित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : सूधखोरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मूलधन के बराबर ब्याज लेने के बाद भी कर रहे थे प्रताड़ित

By Mohan Rao
Published: December 29, 2022
Share
भिलाई भट्ठी थाना
SHARE

भिलाई। भट्ठी पुलिस ने गुरुवार को पांच सूधखोरों पर कार्रवाई की है। इनके खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कर्ज लेने के बाद मूलधन के साथ इतना ही ब्याज भी दे दिया उसके बाद इनका कर्जा खत्म नहीं हो रहा था। सूधखोरों ने महिला को घर धमकाया और उसकी स्कूटी लेकर चले गए। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने सेक्टर -1 निवासी सुशील खंडागढे, श्रद्धा खंडागढ़े, नंदिनी रोड जामुल निवासी अमर राय व शानू राय तथा सेक्टर-7 निवासी रश्मी नायर के खिलाफ धारा 384, 427, 34 के तहत कार्रवाई की है।

भिलाई भट्ठी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 निवासी रेणुका सिंह ने इसी वर्ष सितंबर में अपने पिता के इलाज के लिए सेक्टर -1 निवासी सुशील खंडागढे, श्रद्धा खंडागढ़े, नंदिनी रोड जामुल निवासी अमर राय व शानू राय तथा सेक्टर-7 निवासी रश्मी नायर से अलग अलग दिनांक में 6.80 लाख रुपए कर्ज लिया था। इस राशि को सूधखोरों ने 10 दिनों के लिए 30 फीसदी ब्याज यानी प्रतिदिन 3 प्रतिशत के ब्याज पर दिया था।

रेणुका सिंह ने सभी से लिया कर्ज 6.80 लाख रुपए और ब्याज 4.27 लाख रुपए लौटा दिया। इसके बाद भी आरोपी आए दिए मूलधन देने के लिए दबाव बना रहे थे। 23 दिसंबर को इन सूधखोरों ने सेक्टर-2 उनके निवास पर पहुंचकर खूब हंगामा किया और पीछे के रास्ते से पहुंचकर घर में तोड़फोड़ की और एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 07 बीवाय 8329 को अपने साथ लेकर चले गए। पैसा देकर छु़ड़ाने की धमकी भी देकर गए।

इस मामले में भट्ठी पुलिस ने उक्त पांचों सूधखोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कोरे हस्ताक्षरित  17 नग स्टाम्प पेपर व 9 नग बैंक चेक तथा 95 प्रोमिसरी नोट बरामद किया है। यह लोग ब्लैंक चेक लेकर ब्लैंक स्टांप पर हस्ताक्षर कराकर मजबूर लोगों का फायदा उठाते हैं। दुर्ग पुलिस ने अपील की है कि सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर अक्सर लोग आत्मघाती कदम उठाते हैं। ऐसा कोई भी सूदखोर यदि किसी को प्रताड़ित कर रहा है तो नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

देश में युसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, सीएम ने किया पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण
आत्मसमर्पित सोड़ी हुंगा का पक्के घर का हुआ सपना साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना से असुरक्षा और भय के जीवन से मिली मुक्ति
छत्तीसगढ़ गोबर खरीदने वाला और गोबर खरीदी को लाभ में बदलने वाला पहला राज्य : भूपेश बघेल
पीओके में डेरा डालने की कोशिश? चीन की मुट्ठी में इमरान सरकार, 2025 तक पाकिस्तान में होंगे 50 लाख चीनी कामगार
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. प्रवीण वर्मा व संत कुमार नेताम सदस्य बनाए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत के नव निर्माण के संकल्प के साथ व्यक्ति अपना व्यक्तित्व को गढ़े-डॉक्टर चिन्मय पंड्या भारत के नव निर्माण के संकल्प के साथ व्यक्ति अपना व्यक्तित्व को गढ़े-डॉक्टर चिन्मय पंड्या
Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने दिया कंधा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?