टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते दिन सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री की मौत के बाद से लगातार इसपर अपडेट जारी है। बीते दिन अभिनेत्री की मां ने उनके को-स्टार शीजान पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने जीशान को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को आज कोर्ट में पेशी के लिए ले गए थे, जिसके बाद अदालत ने जीशान को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 20 साल की एक जिंदादिल लड़की के इस तरह से दुनिया से विदा लेने से हर किसी को सदमा लगा है।
तुनिशा के दोस्त और उनके परिवार के लोग अभी भी इस बात का विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तुनिशा के ख्वाबों की एक लंबी लिस्ट थी। अभी तो उनका करियर शुरू हुआ था और उन्होंने जिंदगी को जीना शुरू किया था। तुनिशा प्यार में भरोसा करती थीं और इसको लेकर उन्होंने खुद को एक तोहफा भी दिया था।
तुनिशा ने अपनी मौत के करीब 12 हफ्ते पहले हाथ की कलाई पर एक टैटू बनवाया था, जिसपर लिखा था, सबसे ऊपर प्यार…’। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तुनिशा ने कैप्शन दिया था- बकेट लिस्ट, आखिरकार इंक करवा लिया, थैंक्यू, मुझे ये बहुत पसंद आया। बता दें कि तुनिशा प्यार पर बहुत भरोसा करती थीं। वह प्यार को भगवान से ऊपर मानती थीं।




